धनबाद के जंगल में महिला का सिर कटा शव मिला, पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका

धनबाद, 11 सितंबर . Jharkhand के धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र में Friday को जंगल से एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. महिला का सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों से मिले. घटनास्थल से अगरबत्ती और कुछ पूजा सामग्री मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या नरबलि के उद्देश्य से की गई हो सकती है. हालांकि, Police ने ऐसी किसी आशंका की पुष्टि नहीं की है.

Police का कहना है कि हत्या के कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा. घटना ढांगी बस्ती स्थित मड़ई थान के आगे चटनियां पुल के सामने जंगल की है. Friday को स्थानीय निवासी किशोर कुमार महतो शौच के लिए जंगल की ओर गया था. इसी दौरान उसकी नजर महिला के पैर पर पड़ी. संदेह होने पर उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जंगल में महिला का शव पड़ा देखा.

ग्रामीणों की सूचना पर बलियापुर थाना Police मौके पर पहुंची. Police ने घटनास्थल की जांच शुरू की और शव के अलग-अलग हिस्सों को बरामद किया. Police के मुताबिक, महिला का सिर प्लास्टिक के बोरे में मिला, जबकि धड़ जंगल में दूसरे स्थान पर पड़ा था. घटनास्थल से अगरबत्ती और कुछ पूजा सामग्री मिलने की बात भी सामने आई है. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और महिला की हत्या को नरबलि से जोड़कर आशंका जताने लगे.

Police अधिकारियों का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. बलियापुर थाना के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच होने का अनुमान है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

Police आसपास के गांवों और इलाकों में पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एसएनसी/पीएम

Leave a Comment