
New Delhi, 11 सितंबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Friday को New Delhi में उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार, संपर्क और संस्कृति सहित संबंधों को आगे बढ़ाने पर बातचीत हुई.
एस जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, ”New Delhi में उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन का स्वागत करके खुशी हुई. हमारी बातचीत India और उरुग्वे के रिश्तों को और मजबूत बनाने पर केंद्रित रही. खास तौर पर व्यापार, आपसी संपर्क और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर अच्छी चर्चा हुई. इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए दोनों देशों ने एक स्पष्ट और केंद्रित रोडमैप पर सहमति जताई.”
जयशंकर ने बताया कि हम ‘कम्युनिटी ऑफ लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन स्टेट्स’ (सेलाक) और ‘मर्कसोर’ (दक्षिण अमेरिकी व्यापार समूह) के साथ साझेदारी को और गहरा बनाने के लिए उरुग्वे के समर्थन की सराहना करते हैं.
उन्होंने बताया कि उरुग्वे ने इंटरनेशनल सोलर एलायंस के लिए अपना अनुसमर्थन-पत्र भी सौंपा, जिसका हम स्वागत करते हैं.
उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए Friday सुबह दिल्ली पहुंचे. इस दौरान मंत्रालय की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया.
मंत्रालय ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ”उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन का हार्दिक स्वागत है. वे New Delhi में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ‘कम्युनिटी ऑफ लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन स्टेट्स’ (सेलाक) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
India और सेलाक मिलकर व्यापार बढ़ाने, तकनीकी ज्ञान और नवाचार साझा करने तथा ग्लोबल साउथ के देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं.”
इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Friday को New Delhi में ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील संबंधों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र (यूएन), जी20 और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) जैसे मंचों पर आपसी सहयोग पर चर्चा की.
बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने मौजूदा वैश्विक Political स्थिति और संवाद तथा कूटनीति को आगे बढ़ाने में ब्रिक्स 2026 की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया.
एस जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “ब्रिक्स इंडिया 2026 के आज New Delhi में शुरू होने के अवसर पर ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा से मिलकर खुशी हुई. हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की, जिसमें व्यापार और निवेश, रक्षा, ऊर्जा, कृषि तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के विषय शामिल थे. संयुक्त राष्ट्र, जी20 और आईएमओ सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर हमारे सहयोग पर भी बात हुई. साथ ही मौजूदा वैश्विक हालात और संवाद व कूटनीति को बढ़ावा देने में ब्रिक्स 2026 के महत्व पर विचारों का आदान-प्रदान किया.”
–
एवाई/एएस