Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए : शक्ति सिंह यादव

देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा Government की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए : शक्ति सिंह यादव

Patna, 12 नवंबर . राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी.

शक्ति सिंह यादव ने कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर कहा कि Government कुछ दिन पहले तक यह दावा कर रही थी कि कोई हमला नहीं हुआ है, लेकिन अब जवान आतंकी हमले में घायल हुए हैं. देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा Government की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. चीन की सीमाओं को लेकर भी कई बार सवाल उठे हैं और आरोप लगाए गए हैं कि चीन भारतीय क्षेत्र में घुसकर अपना बेस बना रहा है.

उन्होंने पूछा कि आतंकियों की सक्रियता की जानकारी पहले क्यों नहीं मिली और इंटेलिजेंस को इनपुट क्यों प्राप्त नहीं हुआ. Government को इन सवालों का जवाब देना चाहिए. Government देश के भीतर जाति और धर्म के नाम पर विभाजन की राजनीति करती है, जबकि सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर अधिक सतर्कता की जरूरत है.

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार और उनकी नीतियों से जुड़े उल्लेख पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सोनिया गांधी ने कई घटनाओं और Political परिस्थितियों का बेबाकी से जिक्र किया है. किताब में आपातकाल के मुद्दे पर राजीव गांधी की असहमति, प्रणब मुखर्जी की Prime Minister बनने की इच्छा और सिख दंगों का भी उल्लेख है.

नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी Political स्थिति एक कमजोर कड़ी जैसी रही है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद पहले ही कह चुके थे कि कांग्रेस के बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने जदयू नेता संजय झा की ओर से कांग्रेस को लेकर दिए गए बयानों को भाजपा के लिए आईना बताया. उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा के बीच खटास है और कुछ नेता दोनों के बीच फिर से Political मिठास लाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने जदयू के भीतर अलग-अलग गुट होने की बात भी कही.

कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के इस आरोप पर कि नीतीश कुमार के आसपास भ्रष्ट लोग थे और भाजपा ने दबाव बनाया, शक्ति सिंह यादव ने नीतीश कुमार पर ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बिहार में भ्रष्टाचार होता रहा और उन्होंने कई मामलों का उल्लेख किया. इनमें सृजन घोटाला, शौचालय से जुड़ा मामला और अन्य कथित अनियमितताएं शामिल हैं. उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की आंच नीतीश कुमार तक पहुंच रही थी, इसलिए उन्हें Political रूप से अलग-थलग होना पड़ा.

उन्होंने कहा कि जदयू अब पहले जैसा एकजुट दल नहीं रह गया है. पार्टी में ललन सिंह और संजय झा अलग-अलग नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि श्रवण कुमार बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं. राज्य को दुर्गति के दलदल में धकेला गया है. शक्ति सिंह यादव ने बिहार को मिली आर्थिक सहायता का श्रेय लालू यादव और मनमोहन सिंह की Government को दिया. उन्होंने कहा कि 2004 के बाद बिहार की तकदीर खुली, जबकि 2014 के बाद विकास की गति प्रभावित हुई.

मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से डॉ. आंगोमचा बिमोल अकोइजम को अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर भाजपा के सवालों का जवाब देते हुए शक्ति सिंह यादव ने राज्य की घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो कुछ हुआ, उसकी तस्वीरें आज भी लोगों को विचलित करती हैं. उस समय से वहां भाजपा की Government रही है. किसी भी घोषणा पत्र पर सवाल उठाने से पहले यह देखना चाहिए कि उसमें जनहित की बातें शामिल हैं या नहीं. जिन लोगों के शासन में मणिपुर की अस्मिता पर हमला हुआ, उन्हें इस मुद्दे पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है.

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर शक्ति सिंह यादव ने भाजपा को घेरा. उन्होंने कहा कि भाजपा भगवान के नाम पर भी विभाजन करती है और राम-कृष्ण के बीच अंतर बताने की कोशिश करती है. उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चंदे को लेकर भी भाजपा पर आरोप लगाए.

सोनिया गांधी की ओर से Prime Minister पद स्वीकार नहीं किए जाने के मुद्दे पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राहुल गांधी भी नहीं चाहते थे कि सोनिया गांधी Prime Minister बनें. उन्होंने दावा किया कि लालू यादव चाहते थे कि सोनिया गांधी ही Prime Minister बनें. शक्ति सिंह यादव ने कहा कि विदेशी मूल के मुद्दे पर भाजपा ने सोनिया गांधी को घेरने की कोशिश की थी, तब लालू यादव ने सार्वजनिक मंच से उनका समर्थन किया था और कहा था कि सोनिया गांधी इस देश की बहू हैं.

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि वह समय और परिस्थितियों के हिसाब से अपनी टिप्पणियां करते रहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कभी पित्रोदा Prime Minister Narendra Modi के पक्ष में तो कभी कांग्रेस के खिलाफ और कभी मोदी Government के खिलाफ बोलते हैं. शक्ति सिंह यादव ने कहा कि उन्हें पित्रोदा के बयानों में राष्ट्रहित या राजनीति के हित से जुड़ा कोई स्पष्ट अर्थ नजर नहीं आता.

–

पीएसके/एबीएम

Share