Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘दूसरे धर्मों के मामले में दखल न दें नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी’, शेषनाग झील विवाद पर भाजपा का सीएम अब्दुल्ला को जवाब

‘दूसरे धर्मों के मामले में दखल न दें नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी’, शेषनाग झील विवाद पर भाजपा का सीएम अब्दुल्ला को जवाब

New Delhi, 28 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने शेषनाग झील विवाद को लेकर Chief Minister उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी पर पलटवार किया है. सत शर्मा ने आरोप लगाया कि उमर अब्दुल्ला दूसरे धर्मों के मामलों में दखल देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

दरअसल, Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने भाजपा और पीडीपी पर ‘हिंदू-मुस्लिम’ करने और उत्तर प्रदेश चुनाव में Political लाभ लेने के आरोप लगाए थे. वे जम्मू में एक जनसभा के दौरान शेषनाग झील विवाद पर बोल रहे थे. इस पर पलटवार करते हुए BJP MP ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर ही माहौल खराने करने का आरोप लगाया.

राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने Saturday को समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “जब भी नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी को भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ना होता है, तो वे एक साथ आ जाते हैं. पिछले Lok Sabha चुनाव में उनका मकसद सिर्फ भाजपा उम्मीदवारों को हराना ही था. अब वे दूसरे धर्मों के मामलों में दखल देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि हम हर धर्म का सम्मान करते हैं. भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठाता. Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने पहले अमरनाथ तीर्थ के लिए जमीन आवंटित किए जाने का विरोध किया था. सभी जानते हैं कि इन्हें कैसे लोगों ने बाहर का रास्ता दिखाया था. आज भी वैसी ही परिस्थितियां हैं. वे जानते हैं कि कश्मीर का क्या वातावरण बना है.

सत शर्मा ने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश का चुनाव कब है और कैसे है, इनकी (एनसी और पीडीपी) क्या भूमिका रहेगी. वे जानते हैं कि हर प्रक्रिया में वे हारने वाले हैं और ऐसे बयान उत्तर प्रदेश चुनावों को ध्यान में रखकर दिए जा रहे हैं. मैं महबूबा मुफ्ती और Chief Minister से अपील करता हूं कि वे अपने धर्म का पालन करें और दूसरे धर्मों के मामलों में दखल न दें.”

BJP MP ने यह भी कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है. जम्मू-कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार और विकास की कमी के कारण नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं. शांति भंग करने के लिए Pakistan समर्थित आतंकवादी जिम्मेदार हैं. मैं शांति बहाल करने के लिए सुरक्षा बलों, उपGovernor के प्रशासन और Police को बधाई देता हूं. Political नेताओं को इस माहौल को खराब नहीं करना चाहिए और न ही दूसरे धर्मों के मामलों में दखल देना चाहिए.

वहीं, BJP MP सत शर्मा ने परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi लोगों के हित में सुधार ला रहे हैं, जिनमें महिलाओं के लिए आरक्षण और परिसीमन शामिल हैं. सीटों की संख्या बढ़ने से प्रतिनिधित्व बेहतर होगा और जन सेवाएं लोगों तक आसानी से पहुँच सकेंगी. कांग्रेस संविधान की रक्षा करने का दावा तो करती है, लेकिन इन्हीं सुधारों का विरोध कर रही है. देश ने तय कर लिया है कि महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, और मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी पूरी मजबूती से इसके साथ खड़ी है.”

–

डीसीएच/

Share