
दार एस सलाम, 8 सितंबर . तंजानिया के प्रथम पुरुष और President सामिया सुलुहु हसन के पति हाफिद आमिर हसन के निधन पर Monday को विश्व नेताओं ने शोक व्यक्त किया. उनका निधन हार्ट अटैक के इलाज के दौरान जंजीबार के एक अस्पताल में हुआ.
उपPresident देओग्राटियस एनडेजेम्बी ने बताया कि हाफिद का निधन Monday की सुबह लगभग 8 बजे हुआ. उनका अंतिम संस्कार Monday को ही जंजीबार के किजिमकाजी में किया जाना था.
केन्या के President विलियम रूटो ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुझे तंजानिया की President डॉ. सामिया सुलुहु हसन के पति हाफिद आमिर हसन के निधन की खबर गहरे दुख के साथ मिली है.”
उन्होंने आगे लिखा, “केन्या Government और केन्या के लोगों, प्रथम महिला, मेरे परिवार और अपनी ओर से, मैं President सामिया, उनके परिवार और तंजानिया के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. President सामिया ने जीवन भर के साथी को खो दिया है, उनके बच्चों ने एक प्यारे पिता को खो दिया और तंजानिया ने एक प्रतिष्ठित सपूत को खो दिया है. इस शोक के क्षण में केन्या हमारे तंजानियाई भाइयों और बहनों के साथ खड़ा है. ईश्वर President सामिया और उनके परिवार को सांत्वना दें, उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दें और हाफिद आमिर हसन को शाश्वत शांति प्रदान करें.”
रवांडा के President पॉल कागामे ने कहा, “मेरी बहन, President सामिया सुलुहु हसन, उनके परिवार और तंजानिया के लोगों के प्रति हाफिद आमिर हसन के निधन पर मेरी संवेदनाएं.”
उन्होंने कहा, “रवांडा की Government और जनता तंजानिया के हमारे भाइयों और बहनों और President सामिया सुलुहु हसन के साथ एकजुटता में खड़ी है, क्योंकि वे हाफिद आमिर हसन के जीवन और विरासत को सम्मान दे रहे हैं.”
जाम्बिया के President हकाइंदे हिचिलेमा ने कहा, “हम President सामिया सुलुहु हसन को उनके पति हाफिद आमिर हसन के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. इस कठिन समय में हम प्रथम परिवार और तंजानिया संयुक्त गणराज्य के सभी नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.”
सोमालिया के President हसन शेख मोहम्मद ने कहा, “मैं तंजानिया संयुक्त गणराज्य की President महामहिम डॉ. सामिया सुलुहु हसन को उनके पति हाफिद आमिर हसन के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. सोमालिया इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और तंजानिया के लोगों के साथ खड़ा है. अल्लाह उन्हें जन्नतुल फिरदौस अता फरमाए.”
हाफिद एक कृषि विशेषज्ञ थे और सार्वजनिक जीवन में कम ही नजर आते थे. उन्होंने 1978 में सामिया से शादी की थी. दंपति के चार बच्चे हैं.
–
केके/डीकेपी