
New Delhi, 27 अगस्त . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Thursday को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. Rajasthan की उपChief Minister दीया कुमारी, Haryana भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया.
सीएम रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “बच्चों के बीच त्योहारों की खुशी कुछ और ही होती है. आज दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से आए मेरे प्यारे लिटिल फ्रेंड्स के साथ रक्षाबंधन मनाया.”
उन्होंने आगे लिखा, “इन्होंने बहुत प्यार से बहुत सारी राखियां बांधीं, जमकर मिठाई खिलाई और फिर शुरू हुई अनलिमिटेड बातें, हंसी और ढेर सारी शरारतें. मेरे बच्चों, तुम्हारा यह प्यार मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं. तुम्हारी मुस्कान हमेशा यूं ही खिलती रहे, तुम्हारे सपनों को हर अवसर मिले और दिल्ली तुम्हारे लिए हमेशा सुरक्षित और संभावनाओं से भरी रहे. आज कलाई पर बहुत सारी राखियां हैं और दिल में तुम सबका ढेर सारा प्यार.”
Rajasthan की उपChief Minister दीया कुमारी ने भी Rajasthan प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री अजीत कुमार और उपChief Minister प्रेमचंद बैरवा को राखी बांधी.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “Thursday को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री अजीत कुमार एवं Rajasthan के उपChief Minister प्रेमचंद बैरवा को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा संगठन और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते रहें.”
Haryana भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिखा, “रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम मेहर मलिक, राम भतेरी एवं ऋषिपाल रावल तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष, मतलौडा सोमबीर मलिक को रक्षासूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामना की. भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां एवं नई ऊर्जा लेकर आए.
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज Patna स्थित आवास पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी स्नेहा बहन एवं बी.के. सावित्री माता ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बांधी. बहनों से मिले स्नेह एवं शुभाशीष के लिए हृदय से आभार.
–
एसडी/डीकेपी