
नई दिल्ली, 27 अगस्त . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने Prime Minister Narendra Modi के आगामी एससीओ कार्यक्रमों, नेपाल में बाढ़ की स्थिति, पार्टी के ‘झूठ की गूंज’ कैंपेन, Maharashtra में ऑटो-कैब ड्राइवरों के लिए मराठी में डेडलाइन बढ़ाने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की.
इस दौरान उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष को कूटनीति में भी राजनीति नजर आती है.
आरपी सिंह ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि India शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का हिस्सा है, निरंतर भागीदारी करता है. Prime Minister Narendra Modi इसी कार्यक्रम के तहत किर्गिस्तान जा रहे हैं, इस दौरान अपना पक्ष रखेंगे. इस तरह के आयोजनों से India का लाभ ही होता है, लेकिन विपक्ष लगातार आलोचनाएं करता है. विपक्ष को कूटनीति में भी राजनीति नजर आती है.
नेपाल त्रासदी पर भाजपा नेता ने कहा कि हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिनकी मृत्यु हो गई. India Government लगातार नेपाल के संपर्क में है. कई भारतीय बाढ़ की चपेट में आए हैं और कई श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे, वे भी इसकी चपेट में आ गए हैं. उम्मीद करते हैं कि नेपाल Government सहयोग करेगी. India Government की तरफ से नेपाल को राहत सामग्री भेजी जा रही है.
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, “देखिए, वे ‘छात्रों की गूंज’ के नाम पर झूठ फैला रहे हैं. वे जानबूझकर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का इस्तेमाल सनातन और हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाने के लिए कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने मनुस्मृति का जिक्र किया, जबकि आज देश में कोई भी मनुस्मृति की बात नहीं करता. देश के सभी नागरिक बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान की बात करते हैं.”
मराठी भाषा विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि जो जिस राज्य में रहता है, उसके लिए वहां की भाषा सीखना जरूरी हो जाता है. खासकर ऑटो-कैब ड्राइवरों के लिए यह बेहद जरूरी है.
–
एएसएच/डीएससी