Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

दिल्ली रैली से दूरी पड़ी भारी, राजस्थान युवा कांग्रेस ने 12 जिला अध्यक्षों समेत 43 पदाधिकारी किए निलंबित

दिल्ली रैली से दूरी पड़ी भारी, Rajasthan  युवा कांग्रेस ने 12 जिला अध्यक्षों समेत 43 पदाधिकारी किए निलंबित

jaipur, 5 नवंबर . Rajasthan युवा कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल न होने के कारण 43 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है. इनमें 12 जिला अध्यक्ष और 31 राज्य-स्तरीय पदाधिकारी शामिल हैं.

यूथ कांग्रेस ने अपने सभी पदाधिकारियों को लोगों को एकजुट करने और दिल्ली रैली में भारी भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी थी. हालांकि, Rajasthan के 43 नेता खुद ही इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए.

कांग्रेस नेतृत्व ने उनकी इस गैर-मौजूदगी को गंभीरता से लिया और जिम्मेदारी पूरी न कर पाने पर नाराजगी जताई.

एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें उन पदाधिकारियों की पहचान की गई जिन्हें भीड़ जुटाने का काम सौंपा गया था, लेकिन वे नहीं आए. इस रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई और इन नेताओं को उनके पदों से निलंबित कर दिया गया.

दिल्ली रैली में शामिल न होने के कारण निलंबित किए गए 12 जिला अध्यक्षों में चिराग पालीवाल (राजसमंद), विकास मंजू (जालोर), राजेश गोदारा (बीकानेर), रामेश्वर बैरवा (बारां), पृथ्वीराज मालवीय (बांसवाड़ा), अरविंद यादव (डूंगरपुर), रामदयाल बेनीवाल (बीकानेर शहर), मोहम्मद शकील (प्रतापगढ़), सुरेश माली (बालोतरा), हसन खान (डीग), आसिफ खान (चूरू) और प्रवीण सिखवाल (ब्यावर) शामिल हैं.

इसके अलावा, राज्य स्तर के 31 पदाधिकारियों को भी निलंबित किया गया है, जिनमें 20 राज्य सचिव शामिल हैं. निलंबित किए गए लोगों में प्रकाश चंद मीणा (उपाध्यक्ष, एससी/एसटी), सद्दाम हुसैन मेव (महासचिव, अल्पसंख्यक), फैजान हसन कुरैशी (महासचिव, अल्पसंख्यक), जफर हुसैन मीर (महासचिव, अल्पसंख्यक), सलमा पिनारा (महासचिव, अल्पसंख्यक महिला), रामफूल धाकड़ (महासचिव, ओबीसी), गणेश देवासी (महासचिव, ओबीसी), ठाकुर बिश्नोई (महासचिव, सामान्य वर्ग), मंजुला देसाई (महासचिव, सामान्य वर्ग महिला), अर्जुन सिंह बोचवत (महासचिव, एससी) और दीपक मेघवाल (महासचिव, एससी) शामिल हैं.

अन्य निलंबित पदाधिकारियों में आशीष बैरवा ततवाल, हिमांशु शर्मा, दिनेश कुमार गुर्जर, सुरेश गोदारा, नवाब खान, संग्राम सिंह गुर्जर, मुजाहिद कुरेशी, हुकमा राम, भरत मीना, महबूब खान, भैरा राम पटेल, गनी मोहम्मद सिंधी, रवि कांत, गिरिराज कुमार, हिमांशु धाकड़, सुरेश कुमार गुर्जर, अरविंद योगी, विष्णु कुमार मीना, आसिफ खान कायमखानी और पवन कुमार जांगिड़ शामिल हैं.

यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण Political लामबंदी कार्यक्रम से अपने संगठनात्मक पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर पार्टी नेतृत्व की नाराजगी का संकेत देती है.

–

एससीएच

Share