दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,050 क्वार्टर के साथ एक गिरफ्तार

New Delhi, 11 सितंबर . दिल्ली Police ने अवैध शराब की सप्लाई के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई दक्षिण दिल्ली के भाटी माइंस इलाके में हुई, जहां Police ने एक कार से 21 कार्टन में रखी 1,050 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की.

भाटी माइंस Police चौकी की टीम को इलाके में अवैध शराब की सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर थाना मैदानगढ़ी की Police टीम ने भाटी माइंस के संजय कॉलोनी स्थित आलू मोड़ के पास जाल बिछाया. Police टीम में एसआई विनोद भाटी, हेड constable राकेश कुमार, हेड constable लाल सिंह और हेड constable अनिल कुमार शामिल थे. पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह, एसएचओ थाना मैदानगढ़ी के नेतृत्व और एसीपी महरौली योगिता शर्मा की निगरानी में की गई.

Police के अनुसार, इसी दौरान वहां एक स्विफ्ट कार पहुंची. Policeकर्मियों ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर मौके से भागने की कोशिश की. हालांकि, Police टीम पहले से सतर्क थी और उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान 25 वर्षीय अजय निवासी संजय कॉलोनी, भाटी माइंस के रूप में हुई.

कार की तलाशी लेने पर Police को 21 कार्टन मिले. इनमें कुल 1,050 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई. Police के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अजय ने बताया कि वह कथित तौर पर यह शराब Haryana के गुरुग्राम जिले के ग्वाल पहाड़ी इलाके से लेकर आया था. उसे यह शराब संजय कॉलोनी और राजपुर खुर्द इलाके में ‘सांसी’ नाम के एक व्यक्ति को पहुंचानी थी. Police ने शराब की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है. जांच में सामने आया कि यह वाहन गुरुग्राम निवासी प्रशांत उर्फ विक्रम के नाम पर पंजीकृत है.

इस मामले में थाना मैदानगढ़ी में First Information Report दर्ज किया गया है. Police अब शराब के असली स्रोत का पता लगाने के साथ-साथ उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसे शराब की खेप पहुंचाई जानी थी. साथ ही वाहन मालिक और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है. Police रिकॉर्ड के मुताबिक, अजय पहले भी थाना कालकाजी में दर्ज एक मामले में शामिल रहा है.

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment