हम एशियन गेम्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं: अविनाश साबले

New Delhi, 11 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होना है. भारतीय एथलीट इस बड़े मंच पर यादगार प्रदर्शन करने और देश के लिए पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

एशियन गेम्स में ट्रैक एंड फील्ड प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीटों की तैयारी को परखने के दृष्टिकोण से Friday को New Delhi के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम (जेएलएन स्टेडियम) में इंडियन एथलेटिक्स चैंपियंस फाइनल सीरीज 2026 का आयोजन किया गया. इसमें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे एथलीटों के अलावा देशभर के प्रतिभाशाली एथलीटों ने हिस्सा लिया. प्रतिस्पर्धा ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे प्रतियोगियों को न सिर्फ अभ्यास का बेहतरीन मंच दिया, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया.

स्टीपलचेज के अविनाश साबले ने से खास बातचीत में कहा, “हम एशियन गेम्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मैं इंजरी से वापसी कर रहा हूं. रिकवरी के बाद यह मेरी पहली रेस थी. ट्रेनिंग अच्छी है, हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. उम्मीद है कि एशियन गेम्स 2026 में पहले के मुकाबले हमारा प्रदर्शन अच्छा रहेगा.”

उन्होंने कहा, “एशियन गेम्स में अब बहुत कम दिन बचे हैं. ऐसे में उसकी तैयारी को जांचने के दृष्टिकोण से इस प्रतिस्पर्धा को आयोजित किया गया था. यहां आकर हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है.”

अविनाश ने यहां पहला स्थान हासिल किया. अविनाश ने 2023 एशियन गेम्स में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था.

एक अन्य एथलीट ने कहा, “मैं एशियन गेम्स के लिए पूरी तरह तैयार हूं और बहुत रोमांचित हूं. मुझे दर्शकों के सामने प्रदर्शन करते हुए आनंद आता है. मैं इंतजार कर रहा हूं. इस प्रतिस्पर्धा में मुझे मेरे कोच ने समय की परवाह किए बिना दौड़ने को कहा था.”

उन्होंने कहा, “मैं सभी एथलीटों से चाहे वे जिस प्रतिस्पर्धा से हों, उनसे कड़ी मेहनत करने और अपने राज्य और देश के लिए पदक जीतने की अपील करूंगा.”

पीएके

Leave a Comment