
Mumbai , 11 सितंबर . निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपनी शानदार कहानी से बॉक्स ऑफिस अच्छा कलेक्शन करने के साथ-साथ लोगों के दिलों को छू रही हैं. social media पर फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिसे देखते हुए लोग फिल्म देखने के लिए जा रहे हैं. इसी कड़ी में Actress निमरत कौर हाल ही में अपनी पूरी टीम के फिल्म देखने के लिए गई थीं.
Actress ने इंस्टाग्राम पर अपनी पूरी टीम के साथ तस्वीरें सिनेमा हॉल की तस्वीरें पोस्ट कीं. साथ ही, Actress ने नीब करौरी आश्रम की भी तस्वीर पोस्ट की हैं.
Actress निमरत कौर ने बताया कि वे पिछले काफी समय से अपने काम में व्यस्त थीं, जिस वजह से कुछ भी करने का मौका नही मिला. उन्होंने बताया कि काम से फुरसत होकर उन्होंने और उनकी टीम ने मिलकर सबसे फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने का प्लान बनाया.
उन्होंने लिखा, “काम से पहले दिन की छुट्टी मिलते ही मेरी टीम और मैंने सबसे पहला प्यान बनाया और फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी. हम खूब हंसे, तालियां बजाई, रोए और ऐसा लगा जैसे हम सुनहरे पुराने दौर में वापस चले गए हों.”
Actress ने फिल्म को ईश्वर की दिव्यता और आशीर्वाद बताया. उन्होंने लिखा, “इस फिल्म ने याद दिलाया कि असल में क्या मायने रखता है और हम सबको क्या जोड़ता है – ईश्वर की दिव्यता और उनका आशीर्वाद. यह छोटी सी, सादी सी फिल्म बहुत बड़े दिल से बनाई गई है और आज पूरी दुनिया में इसका जश्न मन रहा है, हम भी उसी जश्न में शामिल हैं.”
Actress ने हनुमान अंश की पूरी टीम को जमकर शुभकामानएं दी. उन्होंने लिखा, “इस फिल्म को बनाने की जिद और मेहनत के लिए हनुमान अंश से जुड़ी पर्दे के आगे और पीछे, इस फिल्म से जुड़े हर एक इंसान को मेरी तरफ से दिल से बहुत-बहुत बधाई.”
Actress निमरत कौर ने फिल्म को एक शानदार अनुभव बताया. उन्होंने लिखा, “क्या शानदार अनुभव था, इससे सीखने को बहुत कुछ मिला… दिल से शुक्रिया.दोस्तों ये फिल्म बिल्कुल मत छोड़ना! ये अब तक का सबसे प्यारा और दिल को छू लेने वाला सिनेमा है.”
–
एनएस/पीएम