दिल्ली पुलिस ने करोल बाग में सोना चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार किया

New Delhi, 4 नवंबर . दिल्ली Police ने करोल बाग में सोने के गहने चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने Wednesday को बताया कि चोरी हुए सभी गहने बरामद कर लिए गए हैं. इनका वजन लगभग 400 ग्राम है और इनकी कीमत करीब 45 लाख रुपए है.
अधिकारी ने बताया कि एक नवंबर को करोल बाग थाने में सोने के गहने चोरी होने की सूचना मिली. शिकायत के बाद मामले में First Information Report दर्ज करते हुए टीम ने जांच शुरू की थी.
Police के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने करोल बाग के बीडनपुरा स्थित एक ज्वेलरी शॉप से करीब 400 ग्राम वजन का सोना खरीदा. शाम करीब 6 बजे गहने लेने के बाद उसने उन्हें एक बैग में रखा और बैग को अपनी मोटरसाइकिल के पीछे लटका दिया. इसके बाद वह ब्रिटानिया चौक स्थित अपने कार्यालय की ओर निकल पड़ा. जब वह अपने कार्यालय पहुंचा, तो उसने देखा कि बैग की चेन खुली हुई थी और सोने के गहने गायब थे. इस संबंध में, करोल बाग थाने में First Information Report दर्ज कराई गई.
अपराध की गंभीरता को देखते हुए अपराधियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान, आसपास के इलाकों के cctv फुटेज की बारीकी से जांच की गई. फुटेज से पता चला कि बीडनपुरा में बैंक स्ट्रीट के चौराहे पर तीन लोगों ने मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था.
जांच में सामने आया कि आरोपियों में से एक ने यातायात Policeकर्मी के रूप में शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल को रोका था, जबकि दूसरे ने चुपके से बैग खोलकर गहने निकाल लिए. तीसरे आरोपी ने इस दौरान निगरानी रखी और अपराध को अंजाम देने में मदद की.
मामले की जांच करते हुए Police ने शुरुआत में दो आरोपियों की पहचान की और Tuesday को उन्हें आनंद पर्वत इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान, उनके तीसरे साथी की भी पहचान हुई और बाद में उसे भी आनंद पर्वत से ही गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल, दिल्ली Police इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
–
डीसीएच/


