दिल्ली पुलिस के वीडियो पर अभिजीत दिपके का पलटवार, बोले-वकील से बात करने के लिए मोबाइल मांगने का हिस्सा क्यों काट दिया?

New Delhi, 11 अक्टूबर . दिल्ली में 10 अक्टूबर को सीजेपी के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके और उनके साथियों को दिल्ली Police ने हिरासत में ले लिया था. इस बीच दिपके की दादी का निधन हो गया. इसके बाद Police ने अभिजीत दिपके को परिवार से बातचीत करने की इजाजत दी थी या नहीं, इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से आरोप प्रत्यारोप तेज हो गए हैं.

सीजेपी की तरफ से आरोप लगाया गया कि दादी के निधन के बाद भी दिल्ली Police ने अभिजीत दिपके को परिवार से बातचीत करने की इजाजत नहीं दी. इसके बाद दिल्ली Police ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें मदद और माता-पिता से बातचीत करने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था. अब दिल्ली Police के इस बयान पर अभिजीत दिपके ने सवाल उठाए हैं.

दिल्ली Police द्वारा जारी किए गए वीडियो को लेकर अभिजीत दिपके ने कहा, “आपने वह हिस्सा क्यों हटा दिया, जिसमें मैं अपना फोन मांग रहा था ताकि अपने चचेरे भाई का नंबर ले सकूं और मैं अपने वकीलों से बात करने की मांग कर रहा था?”

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिजीत दिपके ने लिखा कि दिल्ली Police, जो उनकी दादी के निधन की खबर देने और उन्हें घर छोड़ने की पेशकश कर नैतिकता का दिखावा कर रही है, वही Police सुबह 3:30 बजे गिरफ्तारी के कागज लेकर उनके पास आई और उन पर हस्ताक्षर करने को कहा.

अभिजीत दिपके ने पूछा कि सुबह 3:30 बजे वह सारी इंसानियत कहां चली गई थी? उन्होंने कहा कि यह जानते हुए भी कि उन्होंने अभी-अभी अपनी दादी को खोया है, Police ने फिर भी गिरफ्तारी के कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया. उन्होंने बताया कि उन्होंने तब तक इनकार किया, जब तक उन्हें अपने वकीलों से बात करने की इजाजत नहीं मिली.

वहीं, दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान अभिजीत दिपके ने कहा कि दिल्ली Police ने उन्हें दादी के निधन की जानकारी दी थी. इसके बाद उन्होंने अपने चचेरे भाई से बात करने के लिए मोबाइल फोन मांगा, लेकिन Police ने फोन देने के बजाय नंबर मांगा. उन्हें नंबर याद नहीं था, इसलिए नंबर निकालने के लिए उन्होंने मोबाइल फोन मांगा, लेकिन Police ने उन्हें फोन नहीं दिया.

दिपके ने कहा कि उन्हें अपने वकील को फोन करने का अधिकार है, लेकिन बात नहीं करने दी गई. वह अपने चचेरे भाई से बात करना चाहते थे, लेकिन इसकी भी अनुमति नहीं मिली. हालांकि रात साढ़े तीन बजे Police ने उन्हें उठाकर कहा कि अपने माता-पिता को फोन करके बताओ कि तुम गिरफ्तार हो चुके हो. उन्होंने सवाल किया कि इसके पीछे क्या तर्क था?

उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, दादी का निधन हो चुका है और दिल्ली Police चाहती थी कि वह रात साढ़े तीन बजे उन्हें फोन करके बताएं कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. दिपके ने आरोप लगाया कि Police के व्यवहार में इंसानियत नहीं थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है और वे फिर से सड़कों पर उतरेंगे.

–

एएमटी/वीसी

Leave a Comment