
नोएडा, 24 अगस्त . नोएडा के थाना सेक्टर-113 की Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली Police के सब-इंस्पेक्टर की फर्जी वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से दिल्ली Police के सब-इंस्पेक्टर की वर्दी समेत बड़ी संख्या में फर्जी पहचान पत्र और अन्य सामान बरामद किया है. आरोपी की पहचान राहुल सिंह पुत्र तोड़ी राम के रूप में हुई है. Police के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 34 वर्ष है और वह मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-117 में रह रहा था.
Police के अनुसार, 23 अगस्त को थाना सेक्टर-113 Police टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दिल्ली Police के सब-इंस्पेक्टर की वर्दी धारण कर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है. सूचना के आधार पर Police टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल सिंह को सेक्टर-117 नोएडा सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से दिल्ली Police के दरोगा की वर्दी और Police अधिकारी के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले कई सामान बरामद हुए.
Police ने आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी दिल्ली Police सब-इंस्पेक्टर की वर्दी, दो सफेद धातु के डीपी बैज, चार सफेद धातु के स्टार, एक नेम प्लेट, लाल बेल्ट समेत दिल्ली Police का चपराश, एक जोड़ी खाकी मोजे, एक जोड़ी लाल रंग के जूते और दिल्ली Police की पी-कैप बरामद की है. इसके अलावा आरोपी के पास से दिल्ली Police के सात आई-कार्ड भी मिले हैं. इन आई-कार्ड को लेकर Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाता था और आरोपी ने इन्हें कहां से हासिल किया.
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक कैंटीन स्मार्ट कार्ड, सात एटीएम/क्रेडिट कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक मेट्रो कार्ड भी बरामद किया गया. Police ने आरोपी के कब्जे से आईफोन 17 प्रो मोबाइल भी बरामद किया है. इसके अलावा आरोपी जिस आई-20 कार से संबंधित पाया गया, उसे भी Police ने कब्जे में लिया है. Police ने इस मामले में थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज किया है.
Police अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके द्वारा फर्जी Police अधिकारी की पहचान और वर्दी का इस्तेमाल करने के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने फर्जी Police पहचान पत्रों का इस्तेमाल कहीं लोगों को प्रभावित करने, धोखाधड़ी करने या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि के लिए तो नहीं किया.
बरामद सात दिल्ली Police आई-कार्ड Police जांच का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं. Police आरोपी के मोबाइल फोन, कार्ड और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी