
बालाघाट, 24 अगस्त . एमपी के बालाघाट के आदिवासी इलाके में बच्चों की मौत को लेकर मचे विवाद के बीच अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है. Madhya Pradesh के स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से बालाघाट जिले के तीन गांवों में मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियों से प्रभावित 3,811 लोगों की जांच की गई है.
इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की राज्य Government के हालात संभालने के तरीके पर निशाना साधा है. कांग्रेस का आरोप है कि Government मौतों के बारे में तथ्य छिपा रही है और मरने वालों की असल संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है.
बिरसा ब्लॉक के कुंडेक्सा, कोरका और बोंडारी गांवों में घर-घर जाकर किए गए हेल्थ सर्वे में मलेरिया, दस्त, रैशेज (चकत्ते) के साथ बुखार और त्वचा की बीमारियों के कुल 798 मामले सामने आए. Sunday तक की Governmentी रिपोर्ट के अनुसार, 320 लोग मलेरिया, 155 दस्त, 146 शरीर पर रैशेज के साथ बुखार और 177 त्वचा की बीमारियों से पीड़ित पाए गए.
पहचाने गए 798 मरीजों में से 569 का इलाज घर पर किया गया, जबकि 229 को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भर्ती लोगों में से 201 ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि 28 का इलाज अभी भी चल रहा है.
अधिकारियों ने बताया, “Sunday को बारह नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पांच को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को एहतियात के तौर पर भर्ती किया गया था और उनकी हालत स्थिर है तथा वे खतरे से बाहर हैं.”
तीनों गांवों में घर-घर जाकर हेल्थ सर्वे और इलाज का काम जारी है. हेल्थ टीमें निगरानी रख रही हैं और जरूरत पड़ने पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था कर रही हैं.
बैगा-बहुल गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने आठ बच्चों की मौत की पुष्टि की है. इन मौतों से Political विवाद खड़ा हो गया है. विपक्षी कांग्रेस नेताओं ने राज्य Government पर तीखा हमला बोला है और दावा किया है कि मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है.
विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने पिछले हफ्ते आरोप लगाया था कि 19 बच्चों की मौत हुई है और Government पर मरने वालों की संख्या छिपाने का आरोप लगाया था.
बीमारियों का सही कारण अभी तक पक्के तौर पर पता नहीं चल पाया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने मलेरिया जैसे बुखार और त्वचा के संक्रमण के साथ-साथ पोषण की कमी सहित कई तरह के संक्रमणों से जुड़े लक्षणों की जानकारी दी है. आगे की जांच के लिए खून और पानी के सैंपल भेजे गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि गांवों में निगरानी और इलाज का काम जारी रहेगा.
–
एसडी/पीएम