Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

दिल्ली: दीपावली से पहले ग्रैप चरण III की पाबंदियां लागू, कक्षा 5 तक हाइब्रिड क्लास की योजना

दिल्ली: दीपावली से पहले ग्रैप चरण III की पाबंदियां लागू, कक्षा 5 तक हाइब्रिड क्लास की योजना

New Delhi, 6 नवंबर . दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने Friday को घोषणा की कि वायु प्रदूषण के लिए जीआरएपी III के लागू होने के साथ दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए कक्षाएं ‘हाइब्रिड’ मोड (भौतिक और ऑनलाइन दोनों मोड) में आयोजित की जाएंगी. साथ ही बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि Saturday से हवा की गति और कम होने की संभावना है, जिससे एक्यूआई पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए यह सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे ग्रैप III के तहत प्रदूषण से लड़ने में Government का साथ दें और जरूरी नियमों व उपायों का पालन करें.

एक अधिकारी ने Friday को बताया कि ‘कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट’ (सीएक्यूएम) की ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (ग्रैप) से जुड़ी उप-समिति ने एहतियात के तौर पर दिल्ली-एनसीआर में ‘स्टेज III’ लागू करने का फैसला किया है.

सीपीसीबी द्वारा 6 नवंबर को शाम 4 बजे जारी किए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के औसत के आधार पर दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही, जिसका इंडेक्स मान 382 था.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्यूआई के आकलन में 57 स्टेशनों ने हिस्सा लिया और पीएम 2.5 को मुख्य प्रदूषक के रूप में पहचाना गया.

निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक के अलावा, ग्रैप III के तहत एनसीआर की राज्य Governmentों और जीएनसीटीडी को यह सुनिश्चित करना होगा कि दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों में 5वीं कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई ‘हाइब्रिड’ मोड में हो, यानी फिजिकल (स्कूल में) और ऑनलाइन (जहां भी ऑनलाइन संभव हो) दोनों तरीकों से.

ग्रैप III के तहत अधिकारियों को पूरे एनसीआर में स्टोन क्रशर का काम बंद करने, सभी तरह की माइनिंग (खनन) और उससे जुड़ी गतिविधियों को रोकने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, एनसीआर की राज्य Governmentों और जीएनसीटीडी को दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल वाली हल्की मोटर गाड़ियों (4-पहिया वाहनों) के चलने पर सख्त पाबंदियां लगाने को कहा गया है.

ग्रैप III के अंतर्गत एनसीआर की राज्य Governmentों और जीएनसीटीडी को यह तय करना होगा कि Governmentी, नगर निगम और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करें, जबकि बाकी कर्मचारी ‘वर्क फ्रॉम होम’ करें.

केंद्र Government भी अपने कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की अनुमति देने के संबंध में उचित निर्णय ले सकती है. 2 नवंबर को, दिल्ली का दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 324 हो जाने के बाद, जो इसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखता है, सीएक्यूएम ने दिल्ली और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में तत्काल प्रभाव से ग्रैप II लागू कर दिया.

–

एससीएच/डीकेपी

Share