
New Delhi, 27 सितंबर . दिल्ली के तिलक नगर में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारे जाने के बाद Political माहौल गरमा गया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि घटना में शामिल आप कार्यकर्ता साहिब सिंह पर पहले भी केस दर्ज हो चुका है और वह आदतन अपराधी है.
तिलक नगर में सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आप कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया. इस दौरान उन्होंने साहिब सिंह नाम के एक आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया. घटना को लेकर प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि उक्त व्यक्ति अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था.
इस बीच, भाजपा नेताओं ने थप्पड़ खाने वाले साहिब सिंह को लेकर कई दावे किए हैं.
भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि साहिब सिंह ने कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा के परिवार को अपशब्द कहे और वह आदतन अपराधी है. बग्गा ने दावा किया कि दिल्ली Police ने उसे पहले भी एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ 2 जून 2026 को तिलक नगर Police स्टेशन में बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.
इसके साथ ही बग्गा ने आप कार्यकर्ता साहिब सिंह को लेकर दावा किया कि वह Dubai के नंबर का इस्तेमाल करता है. भाजपा नेता ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें साहिब सिंह आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ दिखाई दे रहा है. बग्गा ने सवाल किया कि अगर यह युवक पंजाब का रहने वाला है तो दिल्ली में क्या कर रहा है?
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अजय सहरावत ने भी social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ये कोई आम आदमी नहीं है, ये केजरीवाल एंड गैंग का खास आदमी है.”
वहीं, मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना पर साहिब सिंह ने से बातचीत में भाजपा पर निशाना साधा.
साहिब सिंह ने कहा, “इससे पता चलता है कि वे युवाओं से कितने जुड़े हुए हैं और युवाओं के साथ कितना खड़े हैं. इससे साबित होता है कि केजरीवाल युवाओं के साथ कितने खड़े हैं. जरनैल सिंह भी हमारे साथ खड़े हैं. वे पहले भी हमारा समर्थन कर रहे थे और अब भी कर रहे हैं. केजरीवाल कह रहे हैं कि वे हमारा समर्थन करने आएंगे.”
साहिब सिंह ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा नेताओं की बात करें तो, अगर उनकी चलती तो वे हमें गोली मार देते. उन्होंने हमें थप्पड़ तो मार ही दिया. अगर उनकी चलती और आसपास कैमरे नहीं होते तो वे मुझे गोली मार देते.”
–
एएमटी/डीएससी