दिल्ली: गोकलपुरी इलाके में गोलीबारी, एक की मौत, महिला बुरी तरह घायल

New Delhi, 11 सितंबर . उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी Police स्टेशन इलाके में Friday को गोली चलने की एक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की मौत और एक महिला बुरी तरह घायल हो गई. गोकलपुरी Police स्टेशन को सुबह गली नंबर 1, 30-फुट रोड, शिव मंदिर के पास जौहरीपुर में गोली चलने की घटना की सूचना मिली. बताया गया कि इसमें एक महिला के पैर में गोली लगी थी.

सूचना मिलने पर एसएचओ, गोकलपुरी Police स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. हालांकि, इससे पहले ही घायल महिला राजवती को इलाज के लिए राजीव गांधी Governmentी अस्पताल ले जाया जा चुका था. वहीं, इस घटना में घर की पहली मंजिल पर एक कमरे में लीला राम के बेटे नीरज (32 वर्ष) को खून से लथपथ हालत में पाया गया और पास ही एक रिवॉल्वर पड़ी मिली.

घटना की शुरुआती जांच में पता चला कि रिवॉल्वर का लाइसेंस मृतक नीरज के पिता के नाम पर था. वहीं, घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और घटना वाली जगह से जरूरी सबूत इकट्ठा किए गए.

घर में रहने वालों के बयानों के अनुसार, नीरज ने कमरा अंदर से बंद कर लिया था. गोली चलने की आवाज सुनकर वे कमरे तक पहुंचे, दरवाजा तोड़ा तो नीरज को जमीन पर घायल हालत में पाया. इस बीच, राजीव गांधी Governmentी अस्पताल में घायल राजवती (48 वर्ष, पत्नी डिंपल, निवासी गली नंबर 1, जौहरीपुर एक्सटेंशन) को दाहिने पैर में गोली लगने के कारण भर्ती पाया गया.

पूछताछ के दौरान, राजवती ने बताया कि उसका घर नीरज के घर से सटा हुआ है. सुबह लगभग 7 से 7:15 बजे के बीच नीरज ने उसे फोन किया और मिट्टी का बर्तन (हांडी) मांगा, क्योंकि उसका परिवार मिट्टी के बर्तन बेचने का काम करता है. जब वह उससे बात कर रही थी और अपने घर की पहली मंजिल की ओर सीढ़ियां चढ़ रही थी तो नीरज ने कथित तौर पर उस पर गोली चलाई, जिससे उसके दाहिने पैर में गोली लग गई.

इसके अनुसार, Police स्टेशन गोकलपुरी में धारा 109(1) बीएनएस के तहत First Information Report दर्ज की गई और जांच शुरू की गई. वहीं, मृतक नीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया.

जांच के दौरान पता चला कि नीरज के घर की बालकनी से राजवती के घर की सीढ़ियां साफ दिखती थीं. शुरुआती जांच और अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर ऐसा लगता है कि नीरज ने पहले राजवती पर गोली चलाई और फिर रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, Police की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की जांच जारी है.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment