
New Delhi, 26 अगस्त . पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में खिचड़ीपुर फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने Police और एम्बुलेंस के पहुंचने में देरी का आरोप लगाया.
युवक की पहचान 24 वर्षीय निखिल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक गाजियाबाद से अपने घर जनकपुरी जा रहा था, तभी फ्लाईओवर पर वह हादसे का शिकार हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि करीब 30 से 40 मिनट बाद Police और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची थी. इसको लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली.
हालांकि, देरी से पहुंचने के बाद Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल भेज दिया. साथ ही, Police ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है.
हादसा किस वाहन या किस परिस्थिति में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी है.
मृतक के चाचा सतीश ने समाचार एजेंसी को बताया कि उन्हें फोन पर निखिल के एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी. वह अपने बड़े भाई के घर से लौट रहा था. उन्होंने कहा कि अभी हादसे के सही कारण का हमें पता नहीं चला है. जांच के बाद ही कुछ चीजें स्पष्ट हो पाएंगी.
इससे पहले, दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास Sunday शाम को एक एसयूवी ने पैदल जा रही दंपति को टक्कर मार दी. इस घटना में महिला की मौत हो गई और उसके पति घायल हो गए. मृतक महिला की पहचान 71 वर्षीय शशि के रूप में हुई.
एसयूवी चालक ने कई और गाड़ियों को भी टक्कर मारी थी. हालांकि, हादसे के बाद ड्राइवर तपन अहीर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.
–
डीसीएच/