नेपाल बाढ़ के बाद बिहार अलर्ट, गंडक नदी से खतरा; एनडीआरएफ आईजी बोले- ‘9 टीमें तैनात, बढ़ाई गई निगरानी’

New Delhi, 27 अगस्त . राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला ने Thursday को कहा कि नेपाल में त्रासदी के बाद बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बिहार के संवेदनशील इलाकों में नौ टीमें तैनात की गई हैं. उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए एनडीआरएफ स्टैंडबाय पर है.

समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि गंडक नदी उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकती है.

आईजी नरेंद्र बुंदेला ने कहा, “गंडक नदी उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों को प्रभावित करती है. उत्तर प्रदेश में कुशीनगर और बिहार में वे जिले, जिनसे होकर गंडक नदी गुजरती है और अंत में गंगा में मिल जाती है, प्रभावित हो सकते हैं. राज्य Government स्थिति पर नजर रखे हुए है और एनडीआरएफ की टीमें वहां तैनात हैं.”

उन्होंने कहा कि जब बरसात का मौसम आता है, उस समय केंद्रीय स्तर पर एक बैठक होती है. इसमें राज्यों के अंदर एनडीआरएफ की तैनाती को प्लान के तहत पहले ही कर दिया जाता है. अभी जो घटना घटी है, उसके कारण निगरानी और तैनाती बढ़ाई गई है.

उन्होंने कहा कि आज की स्थिति को देखते हुए बिहार के कई इलाकों के प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए कुल 9 टीमें तैनात की गई हैं. इनमें से दो टीमें खासतौर पर गंडक नदी वाले इलाके के लिए तैनात की गई हैं.

नरेंद्र बुंदेला ने यह भी कहा कि India Government ने नेपाल को व्यापक तौर पर मानवीय सहायता और आपदा राहत पहुंचाई है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रभावित देश मदद मांगता है तो एनडीआरएफ सहायता देने के लिए तैयार है.

बुंदेला ने कहा कि चीन और नेपाल में अभूतपूर्व बाढ़ की स्थिति के बाद तैनाती बढ़ाई गई है. उन्होंने कहा, “India Government को बाढ़ की जानकारी मिलने के बाद राज्य Government ने बिहार और उत्तर प्रदेश में बाढ़ की संभावना का आकलन करने के लिए केंद्रीय जल आयोग के साथ समन्वय किया.”

उन्होंने कहा कि बिहार के Chief Minister ने Wednesday को व्यक्तिगत रूप से स्थिति की समीक्षा की, जिसके बाद दो और एनडीआरएफ टीमों की मांग की गई और उन्हें दो जगहों पर तैनात किया गया.

ताजा आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नेपाल की भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 177 तक पहुंच गई है.

डीसीएच/

Leave a Comment