गायक अंकित के घर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कहा- आरोपियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

शामली, 8 अगस्त . पूर्व Union Minister संजीव बालियान ने Thursday को दिवंगत कलाकार अंकित बालियान के आवास पर जाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. उन्होंने से बातचीत में Police-प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रशासन को जनता के रोष का सामना करना पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि एक ऐसा कलाकार जो बहुमुखी प्रतिभा का धनी था और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और Haryana में अपनी अद्भुत प्रतिभा की वजह से लोकप्रिय था. उसकी इस तरह से निर्मम हत्या कर देना, दुर्भाग्यपूर्ण है. शाम के समय शहर के बीच में उसकी हत्या कर दी गई, इससे बड़े दुख की बात और क्या हो सकती है. इतनी बड़ी घटना हो जाती है और मौके पर Police-प्रशासन से जुड़ा कोई व्यक्ति नहीं पहुंचता है. ऐसी स्थिति में आप क्या ही उम्मीद कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि Haryana के सीएम नायब सैनी हमारे मित्र हैं. हम उनसे बात करेंगे और यहां के Police-प्रशासन से भी हम इस घटना का जिक्र करके उनसे बात करेंगे. हम Police-प्रशासन से मांग करेंगे कि जिसने भी इस कृत्य को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और उसे कठोर सजा मिले. इस तरह की स्थिति को प्रदेश में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. जैसा सिद्धू मूसेवाला के प्रकरण में हुआ था, ठीक उसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम लोगों के बीच यह संदेश जाए कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि अब इस घटना के पीछे की वजह क्या है. इस पर हम किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर सकते हैं. यह तो Police जांच का विषय है. Police अपनी जांच में ही यह पता चलेगा कि आखिर इसका घटना के पीछे की वजह क्या है. आखिर किन लोगों ने उसे अंजाम दिया है. इस घटना में शामिल लोगों को चिन्हित किया जाना चाहिए. इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. अगर कार्रवाई में किसी भी प्रकार की कोताही देखने को मिलेगी, तो जनता मोर्चा खोलने के लिए तैयार बैठी है, क्योंकि इस घटना के बाद लोगों में बहुत रोष है. लोग अब रूकेंगे नहीं. Police-प्रशासन को फिर जनता के रोष का सामना करना पड़ेगा.

वहीं, अंकित बालियान के पिता ने भी अपने बेटे की हत्या पर दुख जाहिर किया. उनके मुताबिक, अभी तक Police की तरफ से कोई जानकारी दी गई है. वहीं, खबर है कि गोगा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है, जिस पर अंकित बालियान के पिता ने कहा कि यह सब बकवास की बातें हैं, जिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता है. मेरा बेटा कोई अपराधी नहीं था, वो तो कलाकार था. अगर इस मामले में Police-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो हमारा कानून-व्यवस्था पर से विश्वास उठ जाएगा. एसपी साहब ने हमसे चार दिन मांगे थे, हमने उन्हें पांच दिन दे दिए. हालांकि, अभी तक कोई संतुष्टिजनक कार्रवाई नहीं की गई है.

उधर, अंकित बालियान की मां ने अपने बेटे की हत्या में शामिल आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की है. इस पर अंकित बालियान के पिता ने कहा कि हम भी यही चाहते हैं कि इसमें शामिल आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए. इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हमारा कानून-व्यवस्था पर से भरोसा उठ जाएगा.

एसएचके/पीएम

Leave a Comment