
New Delhi, 28 अगस्त . उपPresident सीपी राधाकृष्णन Saturday से तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े कई आयोजनों में भाग लेंगे.
आधिकारिक बयान के अनुसार, उपPresident 29 अगस्त को सबसे पहले तमिलनाडु के इरोड जाएंगे, जहां कोंगु वेल्लालर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट के संस्थापक दिवस समारोह में शामिल होंगे.
इसके बाद वह Bengaluru पहुंचेंगे, जहां कर्नाटक के पूर्व Chief Minister रामकृष्ण हेगड़े की जन्मशती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे. यह कार्यक्रम विधान सौधा में आयोजित किया जाएगा.
30 अगस्त को उपPresident केरल के दौरे पर रहेंगे. वह सबसे पहले अलप्पुझा में केरल कौमुदी के 115वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम लियो 13वां उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा.
इसके बाद वह पथानामथिट्टा जाएंगे और अरनमुला जल महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे. बाद में वह तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे, जहां केरल के प्रमुख सांस्कृतिक पर्व ओणम के अवसर पर आयोजित ओणम पेजेंट्री का उद्घाटन करेंगे.
31 अगस्त को उपPresident लक्षद्वीप के अगाती द्वीप का दौरा करेंगे. वहां वह मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के एक जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे. इसके बाद वह केरल लौटेंगे और कोच्चि के कक्कनाड स्थित राजागिरि स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह तथा कॉनफ्लुएंस 3.0 इंडस्ट्री-अकादमिक सम्मेलन में भाग लेंगे.
इससे पहले Friday को उपPresident राधाकृष्णन ने विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, “संस्कृत India के ज्ञान, दर्शन और सभ्यता की शाश्वत भाषा है. संस्कृत ने सदियों से India की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और बौद्धिक परंपराओं को आकार दिया है.”
उन्होंने लोगों से इस अमूल्य धरोहर को संरक्षित, प्रोत्साहित और आगे बढ़ाने का संकल्प लेने की अपील की.
–
एएमटी/एबीएम