दादा बी.पी. कोइराला की जयंती पर भावुक हुईं मनीषा कोइराला, कहा-उनके विचार आज भी प्रासंगिक

Mumbai , 8 सितंबर . Actress मनीषा कोइराला ने अपने दादाजी की बी.पी. कोइराला की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. Actress ने उनके लोकतंत्र के प्रति समर्पण को याद किया.

Actress ने इंस्टाग्राम पर दादाजी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे भाषण देते नजर आ रहे हैं. Actress ने लिखा, “बी.पी. कोइराला की जयंती पर हम उस दूरदर्शी राजनेता को याद करते हैं, जिन्होंने अपना जीवन लोकतंत्र, मानवीय गरिमा, राष्ट्रीय एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया.

बी.पी. कोइराला नेपाल के पहले निर्वाचित Prime Minister थे. वे 1959 से 1960 तक नेपाल के Prime Minister रहे. वह नेपाली कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख नेता थे.

मनीषा कोइराला ने आगे लिखा, “राष्ट्रीय मेलमिलाप के लिए उनका आह्वान एक गहरा सत्य याद दिलाता है कि मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए एकजुट होना ही नेपाल की ताकत है. उनके विचार, साहस और दृष्टिकोण आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. आइए, लोकतंत्र, संवाद, गरिमा और मेलमिलाप के साथ उस नेपाल का निर्माण करें जिसका सपना उन्होंने देखा था.”

राजनीति के अलावा, वह एक प्रसिद्ध क्रांतिकारी, विचारक और लेखक भी थे, जिन्होंने अपने उपन्यासों और साहित्यों के जरिए प्रेम, संघर्ष और मानवाधिकारों को एक नई आवाज दी. छात्र जीवन के दौरान उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से पढ़ाई की थी.

उनके भाई मातृका प्रसाद कोइराला और गिरिजा प्रसाद कोइराला भी नेपाल के Prime Minister रह चुके हैं.

एक्टिंग की बात करें तो मनीषा को आखिरी बार मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की 2024 की पहली डिजिटल सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में देखा गया था. मनीषा के साथ अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन और ताहा शाह बदुशा भी नजर आए थे.

एनएस/वीसी

Leave a Comment