Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

त्रिपुरा निकाय चुनाव: 2,200 से अधिक सीएपीएफ जवान होंगे तैनात, 27 नवंबर को मतदान

त्रिपुरा निकाय चुनाव: 2,200 से अधिक सीएपीएफ जवान होंगे तैनात, 27 नवंबर को मतदान

अगरतला, 16 नवंबर . त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र Police बलों (सीएपीएफ) के 2,200 से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा. इनमें से 1,200 से अधिक जवान पहले ही राज्य में तैनात किए जा चुके हैं.

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के एक अधिकारी ने Monday को बताया कि आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से सीएपीएफ की 25 कंपनियों की मांग की थी, जिनमें से 14 कंपनियों को पहले ही अलग-अलग जिलों में तैनात किया जा चुका है. बाकी जवान भी जल्द ही पहुंच जाएंगे.

त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) सहित केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बल, वरिष्ठ Police अधिकारियों (जिनमें जिला Police अधीक्षक यानी एसपी भी शामिल हैं) की देखरेख में संवेदनशील शहरी इलाकों में ‘एरिया-डोमिनेशन’ (इलाके पर नियंत्रण) अभ्यास और फ्लैग मार्च कर रहे हैं. इसका मकसद मतदाताओं में भरोसा जगाना और चुनाव से पहले किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है.

एसईसी अधिकारी ने यह भी बताया कि आगामी निकाय चुनावों में ‘वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल’ (वीवीपैट) का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, क्योंकि राज्य चुनाव आयोग द्वारा इस्तेमाल की जा रही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में यह सुविधा नहीं है.

विपक्ष के नेता और सीपीआई (एम) के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने इससे पहले एसईसी को पत्र लिखकर मांग की थी कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम के साथ वीवीपैट का भी इस्तेमाल किया जाए.

पूर्व मंत्री चौधरी ने अपने पत्र में कहा था, “चूंकि चुनावी प्रक्रिया पर अब पूरे देश में बहस चल रही है, इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि निकाय चुनाव पारदर्शी तरीके से हों, ईवीएम के साथ वीवीपैट का इस्तेमाल बहुत जरूरी है.”

इस बीच, आठ शहरी निकायों में भाजपा के उम्मीदवार पहले ही 77 सीटों पर निर्विरोध जीत चुके हैं. अब राज्य के 16 शहरी स्थानीय निकायों में 268 सीटों के लिए मुकाबला होना बाकी है.

राज्य भर के 21 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में कुल 345 सीटें हैं, जिनमें से इन 268 सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा. एसईसी अधिकारी के अनुसार, पांच नगर निकायों धलाई जिले में कमलपुर, दक्षिण त्रिपुरा जिले में शांतिर बाजार, और पश्चिम त्रिपुरा जिले में रानीर बाजार, जिरानिया और मोहनपुर में भाजपा के सभी 65 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया, क्योंकि इन सीटों पर किसी विपक्षी या अन्य Political दल ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था.

इस तरह भाजपा ने बिना किसी मुकाबले के इन पांचों नगर निकायों पर अपना नियंत्रण हासिल कर लिया है. इन 65 सीटों के अलावा भाजपा उम्मीदवारों ने तीन अन्य नगर निकायों धलाई जिले में अंबासा, खोवाई जिले में तेलियामुरा और सिपाहीजाला जिले में विशालगढ़ में भी 12 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है.

एसईसी अधिकारी ने बताया कि 10 नवंबर को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य के आठ जिलों में फैले 16 शहरी स्थानीय निकायों की 268 सीटों के लिए कुल 733 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं. इनमें अगरतला नगर निगम (एएमसी) भी शामिल है.

राज्य के सबसे बड़े शहरी स्थानीय निकाय अगरतला नगर निगम में 51 सीटें हैं. कुल 733 उम्मीदवारों में से सबसे अधिक 265 उम्मीदवार भाजपा के हैं, इसके बाद सीपीआई (एम) के 228 और कांग्रेस के 201 उम्मीदवार हैं.

भाजपा की सहयोगी पार्टी टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) ने 10 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 29 निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं.

एसईसी अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा के सभी 21 शहरी स्थानीय निकायों (जिसमें अगरतला नगर निगम भी शामिल है) का कार्यकाल 9 दिसंबर को समाप्त हो रहा है.

इस बीच विपक्षी दलों-सीपीआई (एम) और कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को सत्ताधारी दल के गुंडों द्वारा धमकाया गया. साथ ही उनके प्रस्तावकों को भी डराया-धमकाया गया, ताकि वे इन पांच नगर निकायों और अन्य क्षेत्रों में चुनाव लड़ने से रुक जाएं.

राज्य के विभिन्न हिस्सों में सीपीआई (एम) के कई सदस्यों और कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबर है. आरोप है कि उन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमले किए, जिसका मकसद वामपंथी दलों के उम्मीदवारों को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने से रोकना था. मतों की गिनती 2 दिसंबर को होगी.

–

एएसएच/वीसी

Share