छठ सभी भारतीयों का पर्व, किसी को इसे मनाने से नहीं रोका जा सकता : अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 16 नवंबर . पश्चिम बंगाल में छठ पूजा के आयोजन और तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणियों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कल्याण बनर्जी पर निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस पर पिछले 15 वर्षों में विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि छठ पूजा पश्चिम बंगाल की संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का हिस्सा है तथा राज्य में रहने वाले सभी समुदायों को अपने त्योहार मनाने का अधिकार है. वहीं, मंत्री अर्जुन सिंह ने Police पर गोली चलाने वालों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का समर्थन किया और छठ महापर्व के महत्व पर भी अपनी बात रखी.
पश्चिम बंगाल Government में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि नई Government के सत्ता में आने के बाद पश्चिम बंगाल में दो-तीन तूफान आ चुके हैं. इस दौरान त्योहारों के आयोजन और आपदा प्रबंधन की तैयारियों में Chief Minister की सक्रिय भूमिका देखने को मिली है. Chief Minister सभी विभागों की तैयारियों की जानकारी लेने के लिए वर्चुअल और प्रत्यक्ष दोनों माध्यमों से बैठकें करते हैं. पहले आए चक्रवात के दौरान भी उन्होंने इसी तरह प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की थी.
छठ पूजा को लेकर सांसद कल्याण बनर्जी के सवालों पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बंगाल और बंगाली संस्कृति का मतलब विभाजनकारी राजनीति नहीं है. तृणमूल कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से बांटने की राजनीति कर रही है. अब जब सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली Government त्योहारों के आयोजन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है, तो तृणमूल नेता इसे भी गलत तरीके से पेश कर रहे हैं.
उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिहार और अन्य राज्यों से आए लोग बंगाल में रहते हैं और यहां की आबादी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, तो उन्हें छठ पूजा मनाने से कैसे रोका जा सकता है? उन्होंने कहा कि बिहारी समुदाय के लोग भी भारतीय नागरिक हैं और उन्हें अपने धार्मिक त्योहार मनाने का पूरा अधिकार है. नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति के कारण ही कल्याण बनर्जी की Political जमीन कमजोर हो रही है.
मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि छठ महापर्व के अंतिम दिन 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने के बाद व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलते हैं. दुनिया के 50 से अधिक देशों में छठ पूजा मनाई जा रही है और इस बार पश्चिम बंगाल में भी बड़े स्तर पर इसका आयोजन हुआ है. राज्य में 25 प्रतिशत से अधिक लोगों ने इस बार छठ पूजा में भाग लिया.
मंत्री अर्जुन सिंह ने Police एनकाउंटर और जवाबी फायरिंग को लेकर कहा कि यदि कोई Police पर गोली चलाता है, तो Police मूकदर्शक बनकर नहीं बैठ सकती. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोगों का कानून पर से भरोसा उठने लगा था. आत्मरक्षा में जवाब देना संवैधानिक अधिकार है.
–
एसएके/एबीएम


