तेलंगाना के जुराला प्रोजेक्ट पर तनाव, पानी की मांग को लेकर किसानों का विरोध-प्रदर्शन तेज

हैदराबाद, 21 सितंबर . तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में जुराला प्रोजेक्ट के आसपास तनाव की स्थिति तब बन गई, जब Police ने बीआरएस नेताओं और किसानों को प्रोजेक्ट की ओर जाने से रोक दिया.

India राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में और फसलें बचाने के लिए पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर बांध पर धरने का आह्वान किया था.

बांध के आस-पास तैनात Policeकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोका, जिससे बहस तेज हो गई. जब प्रदर्शनकारियों ने Police की घेराबंदी तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो हाथापाई हो गई.

Police ने पूर्व विधायक चित्तम राममोहन रेड्डी समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. बड़ी संख्या में किसान और बीआरएस कार्यकर्ता बांध की ओर मार्च करने के लिए अलग-अलग जगहों पर इकट्ठा हुए.

19 सितंबर से ही बांध को लेकर तनाव बढ़ रहा था, जब कुछ किसानों ने पानी छोड़ने में संबंधित अधिकारियों की उदासीनता से नाराज थे. हालांकि, बाद में किसी भी घटना को रोकने के लिए बांध पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

बीआरएस के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए भारी Police बल तैनात किया गया था. पार्टी नेताओं के अनुसार, बांध के आसपास 12 किलोमीटर के दायरे में हर कदम पर Policeकर्मी तैनात थे.

सड़कों पर बैरिकेड लगाए गए और ट्रैफिक रोकने व जांच करने के लिए Police की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया. इससे आत्माकुर-गडवाल हाईवे पर ट्रैफिक रुक गया.

विरोध प्रदर्शन को नाकाम करने के लिए Police ने जिले में कई जगहों पर लोगों को नजरबंद किया और हिरासत में लिया.

पूर्व मंत्री निरंजन रेड्डी और लक्ष्मा रेड्डी उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें नजरबंद किया गया. बीआरएस के मंडल-स्तरीय नेताओं को सुबह से ही एहतियातन हिरासत में ले लिया गया था.

किसान मांग कर रहे हैं कि अधिकारी उनकी फसलों, खासकर धान की फसल को बचाने के लिए पानी छोड़ें. हालांकि, अल नीनो और वरिष्ठ अधिकारियों से मंजूरी न मिलने का हवाला देते हुए प्रोजेक्ट के अधिकारी पानी नहीं छोड़ रहे थे.

किसानों ने अधिकारियों के इस दावे का विरोध किया कि खेती के लिए पानी छोड़ने से पीने के पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा.

प्रोजेक्ट की मौजूदा लाइव क्षमता 5.1 टीएमसी फीट है, जबकि इसकी कुल क्षमता 8.81 टीएमसी फीट है. इस बीच, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने पानी के लिए विरोध कर रहे किसानों और बीआरएस नेताओं को हिरासत में लेने और गिरफ्तार करने की निंदा की.

उन्होंने मांग की कि तेलंगाना Government तुरंत जुराला आयाकट के किसानों के लिए सिंचाई का पानी छोड़े और खड़ी फसलों की रक्षा करे.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment