Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, गरीबी और कुशासन को बताया बिहार का ‘दशानन’, दशहरा पर इसके दहन का किया आह्वान

तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, गरीबी और कुशासन को बताया बिहार का ‘दशानन’, दशहरा पर इसके दहन का किया आह्वान

Patna, 20 अक्टूबर . बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विजयादशमी और दशहरा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बेरोजगारी, अशिक्षा, गरीबी, पलायन, अपराध, भ्रष्टाचार और कुशासन को बिहार का दशानन बताया. उन्होंने लोगों से इन समस्याओं को समाप्त करने का संकल्प लेने और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई एवं कार्रवाई वाली व्यवस्था की नींव रखने का आह्वान किया.

तेजस्वी यादव ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है. इस अवसर पर सभी को बिहार के विकास और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, अशिक्षा, गरीबी, पलायन, अपराध, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, बाढ़, सुखाड़ और कुशासन रूपी दशानन बिहार को अंदर से खोखला कर रहा है.

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज्य बना हुआ है. प्रदेश का एक बड़ा वर्ग आज भी अच्छे स्कूल, सड़क और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है. उन्होंने रोजगार के अभाव में बड़ी संख्या में लोगों के दूसरे राज्यों में पलायन करने का मुद्दा भी उठाया.

तेजस्वी यादव ने कहा कि Governmentी रिकॉर्ड के अनुसार, लगभग चार करोड़ बिहारवासी हर साल काम की तलाश में पलायन करते हैं. उन्होंने पोषण की कमी का जिक्र करते हुए दावा किया कि बिहार की माताओं, बहनों और बेटियों में खून की कमी की समस्या गंभीर है. वहीं, प्रदेश में बड़ी संख्या में बच्चे बौनेपन के शिकार हैं. उन्होंने इसे राज्य के सामने मौजूद गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से जोड़ते हुए बेहतर व्यवस्था की जरूरत बताई.

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सड़कों पर बेटियों के साथ हुई घटनाओं और राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को पूरे देश ने देखा है. उन्होंने अपराध पर नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

तेजस्वी यादव ने दशहरा के अवसर पर बिहारवासियों से एकजुट होकर प्रदेश की समस्याओं के खिलाफ संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था स्थापित होनी चाहिए, जिसमें हर हाथ को काम मिले और हर घर खुशहाल बने. अंत में उन्होंने बिहार की जनता सहित सभी देशवासियों को विजयादशमी और दशहरा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

–

एमएनपी/डीकेपी

Share