
कोलकाता, 31 अगस्त . तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन Monday को शेक्सपियर सरणी Police स्टेशन में पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए. यह पूछताछ मध्य कोलकाता के कैमक स्ट्रीट पर अभिषेक बनर्जी के पार्टी ऑफिस की छत से एक अवैध बिलबोर्ड हटाने के मामले में दर्ज First Information Report के सिलसिले में होनी थी.
सांसद ने अपने वकील के जरिए कोलकाता Police को एक चिट्ठी भेजी और पूछताछ के लिए पेश होने के लिए सात दिन का समय मांगा. Police को लिखी चिट्ठी में डेरेक ओ ब्रायन के वकील ने कहा कि चूंकि उनके क्लाइंट को नोटिस आखिरी समय पर मिला था, इसलिए उन्हें अपने कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने का समय नहीं मिला.
इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए शहर के एक Police अधिकारी ने कहा कि ओ ब्रायन को दूसरा नोटिस भेजा जाएगा और इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
Sunday को शेक्सपियर सरणी Police स्टेशन के Policeकर्मी दक्षिण कोलकाता में प्रिंस अनवर शाह रोड पर डेरेक ओ ब्रायन के घर पहुंचे और उनके सहयोगी को पूछताछ का नोटिस सौंपा. उन्हें Monday दोपहर तक शेक्सपियर सरणी Police स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया था.
डेरेक ओ ब्रायन के अलावा Police ने अभिषेक बनर्जी और उनके निजी सहायक सुमित रॉय को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. जहां अभिषेक बनर्जी को 1 सितंबर को दोपहर तक पेश होने के लिए कहा गया है, वहीं सुमित रॉय के आने का तय समय और तारीख 2 सितंबर को दोपहर तक है.
इस बीच, अभिषेक बनर्जी के वकील ने Sunday रात कोलकाता Police को ईमेल करके दावा किया कि जिन तीन First Information Report के संबंध में उन्हें नोटिस भेजा गया था, वे शहर की Police की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की गई थी.
शहर की Police ने अभिषेक बनर्जी को जवाब भेजकर इन दावों को खारिज कर दिया. शहर की Police ने दावा किया है कि तीनों First Information Report कोलकाता Police की वेबसाइट पर अपलोड की गई थीं और First Information Report की प्रतियां भी उपलब्ध थी.
27 अगस्त की दोपहर कैमक स्ट्रीट पर तनाव फैल गया, जब कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कर्मचारी Policeकर्मियों के साथ अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में अवैध बिलबोर्ड हटाने पहुंचे.
केएमसी के कर्मचारियों और Policeकर्मियों को अभिषेक बनर्जी, ओ ब्रायन और अन्य तृणमूल कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा. Police और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई.
शेक्सपियर सरणी Police स्टेशन में दर्ज तीन First Information Report में Police ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर न केवल ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मियों के साथ मारपीट करने बल्कि एक महिला Police अधिकारी की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है.
–
डीकेएम/पीएम