Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

तुषार गांधी का श्रृंखलाबद्ध आंदोलन का ऐलान; बोले-बैलेट पेपर हो या ईवीएम, सिस्टम को चुनौती देनी पड़ेगी

तुषार गांधी का श्रृंखलाबद्ध आंदोलन का ऐलान; बोले बैलेट पेपर हो या ईवीएम, सिस्टम को चुनौती देनी पड़ेगी

तुषार गांधी का श्रृंखलाबद्ध आंदोलन का ऐलान; बोले-बैलेट पेपर हो या ईवीएम, सिस्टम को चुनौती देनी पड़ेगी

New Delhi, 1 नवंबर . महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और लोकतंत्र बचाने के लिए श्रृंखलाबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है. Mumbai में तिरंगा संविधान पदयात्रा की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत सत्याग्रह की तर्ज पर वे कॉर्पोरेशन ऑफिस से मंत्रालय तक पदयात्रा करेंगे. वहीं, Police द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र का हवाला देकर रोके जाने पर उन्होंने कहा कि आज छुट्टी का दिन है, किसी को तकलीफ नहीं होगी लेकिन हम डरते नहीं हैं और आंदोलन करेंगे.

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने कहा, हमने तय किया है कि यह जो आंदोलन है, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए हमें श्रृंखलाबद्ध आंदोलन करने पड़ेंगे क्योंकि यह लंबी लड़ाई है. उसी श्रृंखला में आज जो दिल्ली में रैली हो रही है, उसके समर्थन में हमने Mumbai में यह योजना बनाई.

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान व्यक्तिगत सत्याग्रह का जो ऐलान बापू ने किया था, उसी तरह हम लोग भी तिरंगा संविधान पदयात्रा करेंगे. कॉर्पोरेशन ऑफिस के बाहर फिरोजशाह मेहता की प्रतिमा से शुरू करके रीगल सिनेमा सर्कल तक जाएंगे. वहां बीच में आने वाली सारी ऐतिहासिक प्रतिमाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बाबा साहेब की प्रतिमा तक जाएंगे. वहां से फिर मंत्रालय के बगल में पंडित जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं तक जाकर इसका समापन करेंगे.

तुषार गांधी ने कहा कि यह हमने ऐलान किया था. व्यक्तिगत सत्याग्रह की जो कल्पना थी कि एक ही इंसान करे, उसके मुताबिक मैं सबसे पहले यह करने वाला था. लोगों को जब पता चला तो उन्होंने कहा कि हम भी आएंगे. इसलिए समर्थन में लोग स्वेच्छा से आ रहे हैं. वहां पर Police का रवैया यह है कि वह कह रही है कि प्रतिबंधित क्षेत्र है, हम पदयात्रा नहीं करने देंगे.

उन्होंने कहा कि मैं कह रहा हूं कि आज तो छुट्टी का दिन है. न कोई दफ्तर चालू है, न कोर्ट चालू है और न Government चालू है. किसी को तकलीफ होने वाली नहीं है. हम अपने तरीके से यह आंदोलन करेंगे और निकल जाएंगे. हालांकि Police अब जिद पर आ गई है और कहती है कि हम आजाद मैदान के आगे आपको एक कदम भी नहीं जाने देंगे.

तुषार गांधी ने कहा कि हम कोशिश करेंगे. नागरिक कोशिश कर सकता है सत्ता के खिलाफ लेकिन सत्ता अपना रवैया पेश करेगी. मैं Mumbai Police और राज्य Government से कहना चाहता हूं कि हम डरते नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से Government के लोग कह रहे हैं कि अराजकता फैलाने के लिए इस तरह के आंदोलन किए जा रहे हैं और लोगों को गुमराह किया जा रहा है और इस प्रकार की बातें Government में बैठे हुए कुछ लोग कह रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आज तक जितने भी आंदोलन हुए- जंतर-मंतर-1, जंतर-मंतर-2 और Mumbai में भी 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान पर जो आंदोलन हुआ, उसमें अराजकता फैलाने वाले तत्व भाजपा समर्थक थे. अराजकता कौन फैला रहा है, यह जनता स्पष्ट तरीके से देख रही है और जान चुकी है.

तुषार गांधी ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठ रही है, उस मांग को खारिज करने के लिए भी इन चुनावों का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर चुनाव के पहले ही तय कर लिया जाता है कि क्या नतीजा लाना है, तो उस सिस्टम को हमें चुनौती देनी पड़ेगी. वह सिस्टम जब तक रहेगा, तब तक चुनाव बैलेट पेपर पर कराएं या ईवीएम पर, वे लोग उसके परिणामों को प्रभावित करने में सफल हो जाएंगे.

उन्होंने कहा कि बहुत सांकेतिक है कि उनके दिग्गजों के गढ़ों में जिस तरह उनकी हार हुई है, वह दिखाता है कि लोगों का मन किस तरफ मुड़ चुका है. Maharashtra में आप देखें तो उनके सारे दिग्गजों की जो सीटें थीं, उनकी पराजय हुई है. यह दिखाता है कि लोगों का मूड क्या है.

उन्होंने कहा कि Government अब अपने सिंहासन को बचाने के लिए प्रयत्नशील है और उसके लिए वह लोग आंदोलनों को बदनाम करने की चालबाजी कर रहे हैं. जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुए, तो उन्होंने बहुत गहरी चिंता व्यक्त की कि दिल्ली के छोटे और मध्यम व्यापारियों के धंधे ठप हो रहे हैं और दिवाली के पहले उनकी कमाई बंद हो रही है.

उन्होंने कहा कि आज हमने खबर सुनी कि कनॉट प्लेस में Government ने जबरन दुकानें बंद करवा दीं, ठेले हटवा दिए ताकि अपने आंदोलन की सफलता को प्रदर्शित कर सके. Government की नागरिकों के प्रति कितनी चिंता है, उसका एक उदाहरण आपको यहां मिल रहा है. Government को नागरिकों की चिंता नहीं है. Government को सिर्फ अपनी सत्ता से चिपके रहने की चिंता है.

–

केके/पीएम

Share