Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो लागू करेंगे यूसीसी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

तीसरी बार उत्तर प्रदेश में Government बनी तो लागू करेंगे यूसीसी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Lucknow, 30 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता तेज कर दी है. इसी क्रम में Friday को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने Lucknow में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया. उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की.

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, Chief Minister योगी आदित्यनाथ, दोनों उपChief Minister , और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.

बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरते हुए लगातार तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की Government बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत नाराजगी और आकांक्षाओं को पीछे छोड़कर संगठन की मजबूती के लिए जुटने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को अपना चुनाव मानकर पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया. अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की निरर्थक बयानबाजी का जवाब भाजपा 2027 में अपनी Government बनाकर देगी.

कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि सभी अपनी नाराजगी गोमती नदी में डालकर जाएं. उत्तर प्रदेश में भाजपा की Government को अंगद का पैर बनाए रखना है. चुनाव के दौरान वह बार-बार कार्यकर्ताओं के बीच आएंगे और उनके कामकाज का हिसाब भी पूछेंगे. इसलिए सभी अपना बही-खाता दुरुस्त रखें. अमित शाह ने कहा कि Government की उपलब्धियां अपनी जगह हैं, लेकिन पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है. केंद्र और प्रदेश Government ने विकास के लिए व्यापक काम किए हैं. अब इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संगठन की है. कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव को अपना चुनाव समझकर मैदान में उतरें और परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए 2027 में भाजपा की Government बनाने का संकल्प लें.

कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में Samajwadi Party लगातार चुनाव हार रही है, जबकि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सत्ता हासिल करने में नाकाम रही है. उन्होंने दावा किया कि यदि विपक्ष इसी तरह काम करता रहा तो आने वाले लंबे समय तक उसे सत्ता में वापसी का अवसर नहीं मिलेगा. अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश में भी भाजपा अगले 30 वर्षों तक मजबूत Political स्थिति में बनी रहेगी.

केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और निवेश के मुद्दे पर योगी Government की पीठ थपथपाई. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं. बेहतर कानून व्यवस्था के कारण निवेश का माहौल बना है और इससे रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं. उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल के कामकाज को मिला दिया जाए, तब भी योगी Government का एक कार्यकाल उनसे अधिक काम करने वाला साबित होगा.

अमित शाह ने कहा कि केंद्र की Narendra Modi Government ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी और Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय योजनाओं को जमीन पर उतारने में पूरी प्रतिबद्धता दिखाई है. प्रदेश में केंद्र की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हुआ है. उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे नेटवर्क उत्तर प्रदेश में है और जेवर में देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन रहा है. केंद्र Government ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं.

उन्होंने Samajwadi Party पर गरीबों के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी Government ने गरीबों के कल्याण के लिए संसाधन उपलब्ध कराए, जबकि योगी Government ने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया. इसके विपरीत सपा Government के दौरान गरीबों के हक का लाभ परिवार और अपने करीबी लोगों तक सीमित रखा गया. अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार Government बनने पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी. उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने जो संकल्प लिया, उसे पूरा करके दिखाया. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दौरान किसी तरह की बड़ी हिंसक स्थिति पैदा नहीं हुई. उन्होंने दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को भी दोहराया.

अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा Government बनने के बाद प्रदेश में दंगों की घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता को यह बताने को कहा कि भाजपा के सत्ता में नहीं रहने की स्थिति में प्रदेश को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. राम मंदिर और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से माफिया तंत्र को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की है. उन्होंने इसके लिए Chief Minister को बधाई दी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछली Governmentों ने तुष्टिकरण की राजनीति की और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो सका, लेकिन Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा की Government बनने के बाद राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ. उन्होंने 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलाए जाने का उल्लेख करते हुए Samajwadi Party पर निशाना साधा. शाह ने कहा कि रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले लोग आज किस मुंह से प्रदेश में Government बनाने की बात करते हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता इस Political इतिहास को कभी नहीं भूलेगी. वोट चोरी के विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए शाह ने कहा कि चुनाव में हार का सामना करने के बाद अब विपक्ष अपनी नाकामी का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहा है. भाजपा संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है.

उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर एक-एक आरोप पर चर्चा की जा सकती है और भाजपा हर सवाल का जवाब देने को तैयार है. अमित शाह ने पिछले Lok Sabha और विधानसभा चुनावों के Political प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष जब चुनावी आंकड़ों के अहंकार में डूबा हुआ था, उस दौरान भाजपा ने कई राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत की. उन्होंने Odisha में पहली बार भाजपा की Government बनने, अरुणाचल प्रदेश में जीत, Haryana, Maharashtra, बिहार और असम में पार्टी की सफलता तथा दिल्ली में लंबे अंतराल के बाद भाजपा की सत्ता में वापसी का उल्लेख किया.

पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की Political मजबूती का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष के दावों से विचलित होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कांग्रेस के पुराने Political दौर का जिक्र करते हुए कहा कि राजीव गांधी के समय भाजपा का मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन पार्टी ने उन चुनौतियों को अपनी ताकत बनाया. आज Narendra Modi लगातार तीसरी बार Prime Minister बने हैं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की 22 राज्यों में Governmentें हैं. देश की राजनीति में भाजपा ने लंबा सफर तय किया है और इसके पीछे संगठन तथा कार्यकर्ताओं का समर्पण है.

अपने संबोधन में अमित शाह ने 2014 और 2017 के उत्तर प्रदेश चुनावों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि 2014 में प्रदेश में भाजपा के पास सीमित विधायक थे और संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने तहसील स्तर तक जाकर काम किया. संगठन के मजबूत होने का परिणाम यह रहा कि 2014 के Lok Sabha चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 41 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए 73 सीटें जीतीं. इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को करीब 40 प्रतिशत वोट के साथ 312 सीटों पर जीत मिली.

–

विकेटी/एसके

Share