Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

इजरायल चुनाव नतीजे : नेतन्याहू के लिकुड ब्लॉक ने 53 सीटें जीतीं, विपक्ष 48 और अरब पार्टियों के खाते में 19 सीटें

इजरायल चुनाव नतीजे : नेतन्याहू के लिकुड ब्लॉक ने 53 सीटें जीतीं, विपक्ष 48 और अरब पार्टियों के खाते में 19 सीटें

यरूशलेम, 30 अक्टूबर . सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की ओर से Friday सुबह जारी किए गए 2026 के चुनावों के अंतिम नतीजों के अनुसार, 26वीं नेसेट (संसद) में किसी भी Political गुट को बहुमत नहीं मिला है. Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले लिकुड गुट को 53 सीटें मिली हैं, गादी आइसेनकोट की ‘यशार’ पार्टी के नेतृत्व वाले विपक्षी गुट को 48 सीटें मिली हैं, जबकि बाकी 19 सीटें अरब गुटों के खाते में गई हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगली Government बनाने की प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण हो सकती है और इसमें दो महीने से ज्यादा का समय लग सकता है, क्योंकि कोई भी Political गुट बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटों के आंकड़े के करीब नहीं पहुंच पाया है. इस बार कुल 77.9 प्रतिशत पात्र मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो पिछले कई दशकों में सबसे अधिक है.

Wednesday को हर्जोग ने Political नेताओं से अपील की कि वे एक और चुनाव की नौबत आने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश करें. उन्होंने Government गठन की बातचीत में शामिल लोगों से खुले मन के साथ इस प्रक्रिया में आगे बढ़ने का आग्रह किया.

‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ के अनुसार, हर्जोग ने कहा, “खासकर कल के नतीजों के बाद, हमें एक और चुनाव से बचने के लिए हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए. इसलिए, मेरी उम्मीद है कि जो भी यहां आए, वह खुले मन के साथ आए.”

नेतन्याहू और आइसेनकोट, दोनों ने ही दावा किया है कि अगली Government वे ही बनाएंगे. इससे पहले, इस हफ्ते की शुरुआत में यरूशलेम में लिकुड पार्टी के चुनाव मुख्यालय में समर्थकों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने भारी बहुमत हासिल करने की बात कही थी. उन्होंने एक ‘मजबूत दक्षिणपंथी Government’ बनाने का आह्वान किया.

नेतन्याहू ने उन पार्टियों की भी आलोचना की थी, जो अरब पार्टियों के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं, और ऐसी व्यवस्था को ‘शर्मनाक’ करार दिया था.

Tuesday को हुए चुनाव 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए हमले के बाद पहली बार हुए हैं. 2022 के चुनावों के बाद से इजरायल के Political परिदृश्य में बड़े बदलाव आए हैं और मतदाताओं की प्राथमिकताओं को तय करने वाले मुद्दों में भी काफी अंतर आया है.

–

एसडी/एबीएम

Share