Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

तिंग श्वेश्यांग ने नौवें सीआईआईई के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

तिंग श्वेश्यांग ने नौवें सीआईआईई के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

बीजिंग, 6 नवंबर . नौवां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) और होंगछ्याओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच 5 सितंबर को चीन के शांगहाई में उद्घाटित हुआ. चीनी उप Prime Minister तिंग श्वेश्यांग ने इसमें भाषण दिया.

इस मौके पर तिंग श्वेश्यांग ने कहा कि चीनी President शी चिनफिंग ने कई बार सीआईआईई के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया और बहुपक्षीय व्यापारिक व्यवस्था की रक्षा तथा मुक्त व्यापार बढ़ाने पर चीन के रुख पर प्रकाश डाला. शी चिनफिंग ने उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करने में चीन के सिलसिलेवार अहम कदमों की घोषणा की. इससे समावेशी और सबके लिए लाभकारी आर्थिक वैश्वीकरण बढ़ाने की दिशा तय की गई और इसमें निरंतर गति प्रदान की गई. चीन विभिन्न पक्षों के साथ सीआईआईई का अच्छे से आयोजन करना चाहता है, ताकि बेहतर ढंग से विभिन्न देशों के लोगों को लाभ पहुंच सके.

तिंग श्वेश्यांग ने कहा कि अब दुनिया में सदी का अभूतपूर्व परिवर्तन तेजी से हो रहा है. आर्थिक वैश्वीकरण को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. असंतुलित वैश्विक विकास की समस्या बड़ी है और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व व्यापारिक व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है. इसलिए हमें साझा बाज़ार बनाए रखकर खुलेपन व अंतर्संबंध का स्तर उन्नत करना चाहिए. हमें निवेश व सहयोग बढ़ाकर सीमा-पार औद्योगिक ढांचे में सुधार करना चाहिए. हमें नवाचार की भूमिका मजबूत कर आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार करना चाहिए और समझ व आपसी विश्वास बढ़ाकर एक-दूसरे की उचित चिंताओं का पूरी तरह से ध्यान रखना चाहिए.

बताया जाता है कि गैबॉन के President, ऑस्ट्रिया के Prime Minister और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक ने उद्घाटन समारोह में भाषण दिया. शांगहाई में तिंग श्वेश्यांग ने अलग अलग तौर पर लाइबेरिया के उप President, जॉर्जिया की उप Prime Minister, क्यूबा के उप Prime Minister, स्लोवाकिया की उप Prime Minister और यूएन विकास कार्यक्रम के प्रशासक से भेंट की.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Share