Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

तमिलनाडु में सभी धर्म एक परिवार की तरह, कुछ लोग चाहते हैं टकराव : डीएमके

तमिलनाडु में सभी धर्म एक परिवार की तरह, कुछ लोग चाहते हैं टकराव : डीएमके

चेन्नई, 28 नवंबर . तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने का मामला अब Supreme Court के आदेश के बाद और भी सुर्खियों में आ गया है. Supreme Court ने 28 नवंबर को ‘दीपथून’ यानी पत्थर के स्तंभ पर दीपक जलाने का आदेश दिया है. इसके बाद से इस मुद्दे पर Political बयानबाजी भी तेज हो गई है.

डीएमके प्रवक्ता टी.के.एस. इलांगोवन ने इस मामले को लेकर वर्तमान व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एक सदी से भी पुरानी परंपरा को बदला जा रहा है. धार्मिक रीति-रिवाज और परंपराएं किसी भी समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं. तिरुपरनकुंद्रम में एक खास जगह पर 100 से ज्यादा सालों से दीपक जलाया जा रहा है लेकिन अब उस परंपरा को बदलने की कोशिश की जा रही है.

इलांगोवन ने आरोप लगाया कि जिन लोगों का तिरुपरनकुंद्रम से कोई लेना-देना नहीं है, वे राज्य में धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. उनका मकसद सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में सभी धर्मों के लोग भाई-बहन की तरह, एक परिवार की तरह रहते हैं. यहां कोई भेदभाव नहीं है लेकिन कुछ लोग इस एकता को पसंद नहीं करते. वे वही टकराव पैदा करना चाहते हैं, जैसा उन राज्यों में हो रहा है, जहां वे सत्ता में हैं. उन्होंने कहा कि परंपरा का सम्मान करना जरूरी है. सौ साल से चली आ रही परंपरा को बदलना ठीक नहीं है.

वहीं, उत्तर प्रदेश के अयोध्या से Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी Supreme Court के आदेश पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि Supreme Court के आदेशों की अवहेलना राष्ट्रहित में नहीं है. Supreme Court के आदेशों का पालन होना ही चाहिए. उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करना हर किसी की जिम्मेदारी है.

बता दें कि Supreme Court ने 20 नवंबर के अंतरिम आदेश का पालन न होने पर सख्त रुख अपनाया था. 24 नवंबर को दीपथून पर दीपक नहीं जलने पर कोर्ट ने इसे अवहेलना माना और मंदिर के ट्रस्टियों के बोर्ड को निलंबित कर दिया. साथ ही, सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की तैनाती का निर्देश दिया. इसके बाद 28 नवंबर को दीपक जलाने का आदेश दिया गया.

इस बीच मदुरै में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. Supreme Court के आदेश के बाद पहाड़ी की चोटी पर पत्थर के स्तंभ के आसपास अस्थायी बैरिकेड और मंच लगाने का काम चल रहा है. इसके साथ ही प्रकाश व्यवस्था की भी तैयारी की जा रही है, ताकि परंपरागत कार्तिगई दीपम शांतिपूर्ण तरीके से जलाया जा सके.

–

पीआईएम/पीएम

Share