Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘लोकतंत्र को हराया और देश को आगे बढ़ने से रोकना, राहुल और विपक्षी दलों की यही प्राथमिकता’, अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला

‘लोकतंत्र को हराया और देश को आगे बढ़ने से रोकना, राहुल और विपक्षी दलों की यही प्राथमिकता’, अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला

Patna, 28 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व Union Minister अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को हराने की कोशिश और देश को आगे बढ़ने से रोकने का आरोप लगाया.

BJP MP अनुराग ठाकुर ने Patna एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस और कुछ विपक्षी दलों ने लोकतंत्र को हराने, India की आगे बढ़ती चाल को रोकने, संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाने और दुनिया भर में India की साख को कम करने की ठान रखी है. राहुल गांधी और विपक्षी दलों की यही प्राथमिकता बन गई है.”

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कोई चुनाव जीत जाती है, तो ईवीएम ठीक होती है और चुनाव आयोग भी ठीक होता है, लेकिन अगर वह हार जाती है, तो ईवीएम में खराबी आ जाती है और चुनाव आयोग भी खराब हो जाता है.

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी ने 64 साल तक देश के संविधान की हत्या करने का काम किया. आपातकाल लगाया. जिस पार्टी की Prime Minister और उनके चुनाव को कोर्ट ने अयोग्य घोषित किया हो, इससे बड़ी शर्मनाक बात कुछ नहीं. जिस पार्टी के नेता पर पोलिंग बूथ लूटने के आरोप लगे, वे लोग वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं. BJP MP ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी पार्टी और परिवार के इतिहास पर नजर दौड़ानी चाहिए. आपातकाल से लेकर वोट चोरी तक, ये सब कुछ गांधी परिवार ने किया.

अनुराग ठाकुर ने सवाल किया कि क्या विदेशी ताकतें, टूलकिट, दोस्त और पैसे के आधार पर India की संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करते रहेंगे. दुनियाभर की एजेंसियां मानती हैं कि India बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है, तो फिर राहुल गांधी दुनियाभर में जाकर ‘डेड इकॉनमी’ कहेंगे. उन्होंने कहा कि दुनिया की उम्मीद India से है, लेकिन राहुल गांधी नाउम्मीद हैं, क्योंकि उनसे India और कांग्रेस को भी कोई उम्मीद नहीं है.

महिला आरक्षण के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने कहा, “जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक, भाजपा ने कभी भी अपनी विचारधारा और अपने मुद्दों को नहीं छोड़ा है. चाहे वह पूरे जम्मू-कश्मीर में तिरंगा फहराने और उसे India का अभिन्न अंग बनाने के लिए अनुच्छेद 370 को हटाना हो, देश की मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाना हो, आईपीसी और सीआरपीसी की जगह ‘भारतीय न्याय संहिता’ लाना और ऐसे कानून बनाना जिनका मकसद सजा देने के बजाय न्याय दिलाना हो या फिर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना हो.”

BJP MP ने कहा कि हमने सिर्फ बातें नहीं की हैं, बल्कि हमने काम करके दिखाया है. अगर यूसीसी की बात है तो उत्तराखंड से शुरुआत करते हुए हमने इसे कई राज्यों में लागू भी कर दिया है.

–

डीसीएच/

Share