Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
ओटीटी,मनोरंजन

‘ढिंढोरा 2’ में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान

‘ढिंढोरा 2’ में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान

Mumbai , 21 नवंबर . Actress हेली दारूवाला इन दिनों भुवन बाम की कॉमेडी वेब सीरीज ‘ढिंढोरा सीजन 2’ में रम्या के किरदार में नजर आ रही हैं. Actress हेली दारूवाला ने भुवन बाम के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया.

Actress का कहना है कि उनके लिए ऐसे शो का हिस्सा बनना एक शानदार मौका था, जिसने पहले से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रखी है. Actress ने यह भी बताया कि वह काफी समय से भुवन बाम के काम को फॉलो करती आ रही हैं.

हेली दारूवाला ने भुवन बाम की क्रिएटिविटी और कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए कहा, “भुवन के साथ काम करना और ‘ढिंढोरा 2’ जैसे कल्ट-क्लासिक शो का हिस्सा बनना बेहद खुशी की बात थी. रम्या का स्पेशल अपीयरेंस शूट करना बहुत मजेदार था. भुवन बहुत ही आसानी से लोगों को हंसा देते हैं और हम सेट पर इतना हंसे कि हमारे पेट में दर्द हो गया.”

उन्होंने बताया कि भले ही टीम के साथ उनका यह पहला प्रोजेक्ट था, लेकिन उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह पहली बार काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, “मैंने लंबे समय से भुवन के काम को फॉलो किया है और हमेशा से उनके काम की फैन रही हूं, लेकिन उन्हें पर्सनली जानने के बाद मेरी तारीफ और बढ़ गई. वह न सिर्फ बेहद टैलेंटेड हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं.”

यह सीरीज 20 नवंबर, 2026 को रिलीज हो चुकी है और Actress ने दर्शकों की तरफ से मिल रहे रिस्पॉन्स पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “अब जब शो आ चुका है, तो इंडस्ट्री के दोस्तों से अपने सीन की तारीफ वाले कॉल मिलना दिल को छू लेने वाला है, वहीं फैंस मुझे मेरे अपीयरेंस के स्क्रीनशॉट भेज रहे हैं. इस तरह का प्यार और तारीफ इस अनुभव को और भी खास बना देती है. मैं इस शानदार शो का हिस्सा बनकर सच में बहुत खुश हूं.”

8-एपिसोड वाली सीरीज में भुवन बाम (9 अलग-अलग किरदारों में) और कविता मामी के रूप में संजीदा शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं.

–

एनएस/एएस

Share