डी.के. शिवकुमार को राखी बांधने वाले भाजपा सांसद नारायणसा भंडगे बोले, हमें राष्ट्र, धर्म और देश को बचाना है

बागलकोट, 5 सितंबर . भाजपा के राज्यसभा सदस्य नारायणसा भंडगे ने कर्नाटक के Chief Minister डी.के. शिवकुमार को राखी बांधी है, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए.

से बातचीत करते हुए नारायणसा भंडगे ने कहा कि सबसे पहले शिक्षक दिवस की सभी को शुभकामनाएं. बीते दिन Chief Minister डी.के. शिवकुमार की ओर से बागलकोट में सूखे का निरीक्षण किया गया था. मैंने उनसे कहा कि जल्द से जल्द आप इसकी रिपोर्ट केंद्र Government को भेज दो. हम भी इसको फॉलोअप करके कर्नाटक के लिए धन की कुछ व्यवस्था करेंगे. कार्यक्रम के दौरान मैंने उनके एक हाथ में रक्षा बांधा. सबको पता है कि मैं आरएसएस का पहला स्वयंसेवक हूं.

नारायणसा भंडगे ने कहा कि पहले मैं आरएसएस का स्वयंसेवक और उसके बाद एमएलसी था और एमपी हूं. ये बात उनको भी पता है. मैंने उनके कलाई पर आरएसएस की राखी बांधी. मैंने उनकी कलाई पर राखी बांधी, लेकिन मेरे से भी ज्यादा खुशी से Chief Minister डी.के. शिवकुमार ने राखी बंधवाई . मैंने उनसे ये भी कहा कि आपकी पार्टी अलग और मेरी पार्टी अलग होगी, आपके सिद्धांत अलग होंगे और मेरा सिद्धांत अलग होगा. लेकिन हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है. हमको राष्ट्र धर्म और देश को बचाना है.

BJP MP ने कहा कि राष्ट्र रक्षा और देश की रक्षा के लिए हम कलाई पर रक्षा बांधते हैं. ये बात बोलकर मैंने उनके हाथ पर राखी बांधी. उन्होंने कहा कि वे आरएसएस के कार्यकर्ता नहीं हैं, वे Chief Minister हैं और कांग्रेस के हैं. जैसे मेरा सिद्धांत है कि भाजपा नहीं छोड़ूंगा, वैसे ही हमारे Chief Minister का कांग्रेस के साथ लगाव है. एक राखी बांधने से क्या उनका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा या पार्टी भ्रष्ट हो जाएगी? हमको इतना छोटा होकर नहीं सोचना है. राष्ट्र के विचार के समय हम सबको एक होकर सोचना होता है.

नारायणसा भंडगे ने आगे कहा कि आरएसएस को चाहने वाले कांग्रेस में बहुत से लोग हैं, लेकिन उनकी मजबूरी है. वे चुप रहते हैं. इसलिए मैंने राखी बांधकर कोई गलत नहीं किया और उन्होंने राखी बंधवाकर कोई गलत काम नहीं किया है. हमारे बीच स्नेह बढ़ेगा और राष्ट्र के विचार बनेंगे.

एसडी/वीसी

Leave a Comment