डब्ल्यूएचओ चीफ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं, ब्रिक्स एजेंडे में स्वास्थ्य को सबसे ऊपर रखने के लिए दिया धन्यवाद

जिनेवा, 17 सितंबर . विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने Thursday को Prime Minister Narendra Modi को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं.

डब्ल्यूएचओ चीफ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, Prime Minister Narendra Modi. आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. एक सफल ब्रिक्स लीडर्स समिट की मेजबानी करने, स्वास्थ्य को एजेंडे में सबसे ऊपर रखने और ब्रिक्स नेताओं द्वारा ‘सभी के लिए स्वास्थ्य’ और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मजबूत प्रतिबद्धताएं हासिल करने के लिए धन्यवाद.”

मालदीव के पूर्व President इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी. सोलिह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपका नेतृत्व मालदीव और India के बीच स्थायी मित्रता के लिए केंद्रीय रहा है. आने वाले साल में आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और निरंतर सफलता की कामना करता हूं.”

इस बीच, श्रीलंका में, श्रीलंका महाबोधि सोसाइटी के अध्यक्ष बानागाला उपतिस्स नायक थेरो के नेतृत्व में पादरी वर्ग के सदस्यों ने Thursday को पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं.

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर बताया, “श्रीलंका महाबोधि सोसाइटी के अध्यक्ष वेन. बानागाला उपतिस्स नायक थेरो के नेतृत्व में पूज्य पादरी वर्ग के सदस्यों ने 17 सितंबर को कोलंबो स्थित महाबोधि सोसाइटी में श्रीमठ अनागारिक धर्मपाल की 162वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान Prime Minister Narendra Modi को उनके 76वें जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया.”

इससे पहले India के Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Thursday को दुनिया के कई देशों से बधाई संदेश आए हैं. इसी लिस्ट में इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू का नाम भी शामिल है. इजरायली पीएम ने Prime Minister मोदी को बधाई दी.

इजरायली पीएम ने विश्व स्तर पर India की बढ़ती भूमिका का श्रेय उन्हें दिया. पीएम नेतन्याहू ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो Prime Minister Narendra Modi. आपके नेतृत्व ने India को एक वर्ल्ड पावर बना दिया है. हमने मिलकर दो महान लोकतंत्र के बीच एक ऐसी साझेदारी बनाई है जो पहले कभी नहीं हुई. इजरायल और India की दोस्ती इतनी मजबूत कभी नहीं रही और हम मिलकर इसे और भी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. मैं आपके लिए कई और सालों तक नेतृत्व, सेहत और संतुष्टि की कामना करता हूं.”

इससे पहले डोमिनिका के Prime Minister रूजवेल्ट स्केरिट ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका की Government और यहां के लोगों की ओर से मैं Prime Minister मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं. आने वाला साल आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और India के लोगों की सेवा में जुटे रहने के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करे.”

केके/डीकेपी

Leave a Comment