
jaipur, 14 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने कहा कि पार्टी की कड़ी मेहनत और डेवलपमेंट के एजेंडे की वजह से नगर निगम चुनावों में बंपर जीत मिली. उन्होंने कहा कि वोटरों ने कांग्रेस की बातों को खारिज कर दिया और Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister भजनलाल शर्मा पर भरोसा किया.
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने कहा, “मैं इस जीत को जनता का आशीर्वाद मानूंगा. हमने जनता से गुहार लगाई थी कि ट्रिपल इंजन को मौका दीजिए और जनता ने वापस हम पर भरोसा जताया. एक मैसेज साफ है कि जनता कहीं भी झगड़ा नहीं चाहती.”
उन्होंने कहा कि जनता को जो नैरेटिव दिखता है कि भाजपा के सारे नेता सबकुछ छोड़कर एक होकर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं सामने देखिए, कांग्रेस में पहले दो गुट थे, अब चार गुट हो गए हैं.
भाजपा नेता ने कहा कि मैं कोटा की जनता को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने कांग्रेस का गुब्बारा फोड़ा है. जो छात्रों की गूंज उन्होंने वहां सुनाई थी, वो नकली गूंज थी और कांग्रेस के इस गुब्बारे की गूंज को पूरी तरह से शांत करने का काम कोटा की जनता ने किया है.
रोहन गुप्ता ने कहा, “नेशनल नैरेटिव जो कांग्रेस पार्टी छात्रों के मामले में बना रही थी, उसकी हवा पूरी तरह निकल गई है. एक पॉइंट पर समझना पड़ेगा कि धरातल की राजनीति में जनता तभी आशीर्वाद देती है, बड़ी-बड़ी बातें करने और गुब्बारे फुलाने से वोट नहीं मिलते. छात्र जानते हैं, देश का युवा जानता है, Rajasthan के युवाओं ने बता दिया कि उनके लिए कौन बेहतर है और उन्हें किस Government के साथ जाना चाहिए.”
उन्होंने आगे कहा, “पूरे राज्य में अगर कोटा में ही इनकी हवा निकल गई, तो उनकी बातों में जनता का भरोसा कौन सा है? पूरा जो परिणाम है, वो ज्यादा से ज्यादा इस बात का मैसेज है कि सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने से जनता आपको वोट नहीं देती.”
भाजपा नेता ने कहा कि आप पेपर लीक की बात करें, Rajasthan में भजनलाल की Government आने के बाद एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. वहीं कांग्रेस के जो अध्यक्ष हैं, जब वो शिक्षा मंत्री थे तब कितने पेपर लीक हुए, जनता उन चीजों को भूली नहीं है. अगर आपका भूतकाल, आपका अतीत इस प्रकार का होगा और आप बड़ी-बड़ी बातें करेंगे, तो जनता आपकी बातों पर भरोसा नहीं करेगी.
Rajasthan में आम आदमी पार्टी की 32 सीटों की जीत पर रोहन गुप्ता ने कहा, “अभी हम स्पेसिफिक में नहीं जाएंगे कि कहां पर क्या हुआ, इसका पूरा आकलन करेंगे. ओवरऑल हम जब नैरेटिव की बात कर रहे हैं कि जिस प्रकार का माहौल विपक्ष ने बनाया था उसकी हवा निकालने वाला यह परिणाम है.”
उन्होंने कहा, “मैंने इसलिए हमेशा अपनी रैलियों में कहा कि यह कोई स्थानीय चुनाव नहीं है, यह राष्ट्रीय चुनाव है कि जिस प्रकार से पूरे राष्ट्र में Rajasthan ने मैसेज दिया है. मैं Rajasthan की जनता को धन्यवाद, तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं.”
–
केके/डीएससी