Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

‘ट्राई सीरीज’ से पहले श्रीलंका को झटका, नहीं खेल सकेंगे पाथुम निसांका

‘ट्राई सीरीज’ से पहले श्रीलंका को झटका, नहीं खेल सकेंगे पाथुम निसांका

New Delhi, 15 अक्टूबर . Pakistan और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी ‘वनडे ट्राई-सीरीज’ से पहले श्रीलंकाई टीम को झटका लगा है. इस टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज पाथुम निसांका सीरीज से बाहर हो गए हैं.

निसांका हाल ही में चोटों से जूझ रहे हैं. उन्हें ट्राई-सीरीज के लिए टीम में शामिल तो किया गया था, लेकिन यह उनकी फिटनेस पर निर्भर था. पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल दौरे के बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग (जांघ की मांसपेशी) में चोट लग गई थी.

‘डेली मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बल्लेबाज को अभी तक मैदान पर वापसी के लिए मेडिकल क्लीयरेंस नहीं मिल सका है. उनकी रिकवरी अभी उस स्तर तक नहीं पहुंची है कि वे फिर से खेलना शुरू कर सकें, इसलिए वे Sunday से रावलपिंडी में शुरू होने वाली ट्राई-सीरीज से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि निसांका की जगह लाहिरू उदारा को टीम में शामिल किया गया है.

इससे पहले निसांका Pakistan के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए थे. उन्हें वनडे सीरीज के लिए फिट घोषित होने पर टीम के साथ यात्रा करनी थी, लेकिन अब वे ट्राई-सीरीज से भी बाहर हो गए हैं.

निसांका को Pakistan के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी श्रीलंका की टीम में रखा गया है, क्योंकि वे रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी करने की कतार में हैं. हालांकि, दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में उनका खेलना भी उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर ही निर्भर करेगा.

श्रीलंका ने Pakistan में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए पूर्व कप्तान चरिथ असलंका को भी टीम से बाहर कर दिया है. इस बीच, अविष्का फर्नांडो और ऑलराउंडर सहान अराचिगे को टीम में वापस बुलाया गया. वे असलंका और चोटिल वानिंदु हसरंगा के स्थान पर आए, जो इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हैं.

वनडे ट्राई-सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रत्नायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा.

–

आरएसजी

Share