Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 36/1, 146 रनों की हुई कीवी टीम की बढ़त

टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 36/1, 146 रनों की हुई कीवी टीम की बढ़त

टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 36/1, 146 रनों की हुई कीवी टीम की बढ़त

क्राइस्टचर्च, 29 नवंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच हेगली ओवल के मैदान पर टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. तीसरे दिन टी ब्रेक तक दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 146 रनों की हो गई है.

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 8 रनों के स्कोर पर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम को पवेलियन भेजा. हालांकि, इसके बाद दूसरे सेशन में डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने कीवी टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया. कॉनवे 25 गेंदों में 15 और निकोल्स 14 गेंदों में 12 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

इससे पहले, India की पूरी टीम पहली इनिंग में 246 रन बनाकर सिमटी. India की ओर से ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 170 गेंदों में 88 रन बनाए. उनकी इस पारी में 14 चौके शामिल रहे.

इसके अलावा, आकाश दीप ने 29 रनों की अहम पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 25 और ऋषभ पंत ने 23 रन जोड़े. हालांकि, न्यूजीलैंड पहली पारी के आधार पर 110 रनों की बड़ी बढ़त हासिल करने में सफल रहा.

India ने तीसरे दिन 116/6 के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई, लेकिन जल्द ही टीम को सातवां झटका लग गया. स्कोर में सिर्फ एक रन जुड़ने के बाद मैट हेनरी ने अंशुल कंबोज को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा. कंबोज बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगा बैठे और स्लिप में हेनरी निकोल्स के हाथों कैच हो गए. इसके बाद ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी संभाली और उन्हें आकाश दीप का अच्छा साथ मिला. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 74 गेंदों में 46 रन जोड़कर पारी को संभाला. आकाश ने 52 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे. उनकी पारी का अंत नाथन स्मिथ ने किया.

एक छोर पर डटे जुरेल ने शानदार धैर्य और तकनीक का परिचय देते हुए India को फॉलोऑन से बचाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने नौवें विकेट के लिए डेब्यू कर रहे गुरनूर बरार के साथ 123 गेंदों में 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. बरार ने 46 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाए और वो काइल जेमीसन की गेंद पर बोल्ड हुए. जुरेल India की तरफ से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे.

जसप्रीत बुमराह 17 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद लौटे. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. काइल जेमीसन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 25.1 ओवर में 69 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. वहीं, मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और जैकब डफी ने भी शानदार सहयोग करते हुए दो-दो विकेट अपने नाम किए.

–

एसएम/एबीएम

Share