टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सदमे में सितारे, शत्रुघ्न सिन्हा बोले-क्या हो रहा है? सरकार करे कार्रवाई

Mumbai , 19 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद Bollywood में दहशत का माहौल है. इस घटना ने स्टार्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. कई Bollywood सेलेब्स ने social media पर इस मामले को लेकर अपनी चिंता जाहिर की और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
Actor शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर चिंता जाहिर करते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “क्या हो रहा है???? Sunday को टाइगर श्रॉफ पर हुआ हमला चौंकाने वाला, चिंताजनक, धमकियां और फायरिंग.”
उन्होंने आगे लिखा, “वे सबसे योग्य पिता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं. टाइगर किस्मत से बच गए और उन्हें चोट नहीं आई लेकिन उनके बेचारे ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं. माननीय Chief Minister Maharashtra देवेंद्र फडणवीस और उप Chief Minister एकनाथ शिंदे इस गंभीर मामले को लेकर बेहद चिंतित लग रहे हैं. जय हिंद.”
Actress पवित्रा पुनिया ने भी टाइगर के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वह बहुत डरावना और दिल दहला देने वाला लगा. वो पल ऐसा था, जब डर से मेरा पूरा शरीर कांप गया. भोलेनाथ और माता रानी की कृपा से वह सुरक्षित हैं.” उन्होंने Mumbai Police पर आश्वासन जताते हुए लिखा, “हम सभी को अपनी न्याय व्यवस्था, Mumbai Police, राज्य Government और केंद्र Government पर पूरा भरोसा है और हम सभी जानते हैं कि Mumbai Police सबसे अच्छी है. जय हिंद. जय Maharashtra.”
गायक मीका सिंह ने भी इस मामले पर चिंता जाहिर करते हुए Government से मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की. गायक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमे वह कहते हैं, “सभी को मेरा नमस्कार, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि कल रात टाइगर श्रॉफ के ऊपर फाइरिंग हुई. ऊपरवाले की कृपा से वे बच गए. हम भगवान से यही प्रार्थना करेंगे कि वे ऐसे ही तंदुरुस्त रहें.”
वीडियो पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “Mumbai को हमेशा से India के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता रहा है, जहां लोग, खासकर महिलाएं देर रात भी चलने, काम करने और सफर करने में खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं लेकिन टाइगर श्रॉफ से जुड़ी घटना के बाद, हमारी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं. किसी को भी अपने ही शहर की सड़कों पर डर में नहीं जीना चाहिए. मैं Government और संबंधित अधिकारियों से दिल से निवेदन करता हूं कि इस मामले को गंभीरता से लें और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करें. हमें सख्त कार्रवाई और जवाबदेही की जरूरत है ताकि Mumbai दिन-रात सभी के लिए सुरक्षित शहर बना रहे.टाइगर श्रॉफ के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.”
–
एनएस/पीएम


