टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

Mumbai , 19 अक्टूबर . Mumbai के जुहू इलाके में कार पर हुई गोलीबारी की घटना में Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ की जान गाड़ी में आगे की तरफ झुक जाने के कारण बच पाई. Mumbai Police ने Monday को बताया कि आगे की तरफ झुकने के कारण ही टाइगर को गोली नहीं लगी, जिससे उनकी जान बच गई.
Mumbai Police के एक अधिकारी ने बताया कि शूटर जब फायरिंग कर रहे थे, उस समय Actor टाइगर को थोड़ा समय मिला और वो आगे की तरफ झुक गए. इसी वजह से उन्हें गोली नहीं लगी. वहीं, उन्हें शीशे का टुकड़ा लगा था, जिस वजह से उन्हें चोट लगी.
Police के मुताबिक, हमले के बाद तीनों हमलावर एक बाइक पर सवार होकर मीठीबाई कॉलेज के रास्ते एसवी रोड होते हुए अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंच गए. अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने के बाद तीनों हमलावर अलग-अलग हो गए. Police अब आरोपियों के भागने के रास्ते और उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है.
इसके पहले, फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ कि हमलावरों ने Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए देसी पिस्टल (कॉपी पीस) का इस्तेमाल किया था. हमलावरों ने कार के सामने के विंडशील्ड और साइड की खिड़की को निशाना बनाते हुए कुल 7 राउंड फायरिंग की थी. इनमें से 5 गोलियां कार में लगीं, जबकि 2 गोलियां निशाने से चूक गईं.
Police सूत्रों के अनुसार, पांचवीं गोली चलाने के बाद पैसेंजर साइड की खिड़की के सबसे करीब मौजूद शूटर कार के पास पहुंचा और टाइगर श्रॉफ पर बेहद करीब से गोली चलाने की कोशिश की. हालांकि, कथित तौर पर पिस्टल जाम हो गई. शूटर ने दो बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन हथियार में खराबी के कारण फायर नहीं हो सका.
सूत्रों ने बताया कि हथियार में आई इस खराबी के चलते Actor पर बेहद करीब से गोली चलने से बच गई. इसके बाद दोनों शूटर उस मोटरसाइकिल पर फरार हो गए, जिसे कथित तौर पर उनके तीसरे साथी ने पहले से तैयार रखा था.
यह घटना 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे हुई, जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से कार से वापस लौट रहे थे. Police ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों ने पिस्तौल से गाड़ी पर फायरिंग की, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया. फायरिंग के दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी. फिलहाल, Mumbai की जुहू Police ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
–
डीसीएच/


