Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ को विद्युत जामवाल ने बताया सबसे निडर, बोले- बजरंग बाण सुनो

टाइगर श्रॉफ को विद्युत जामवाल ने बताया सबसे निडर, बोले बजरंग बाण सुनो

टाइगर श्रॉफ को विद्युत जामवाल ने बताया सबसे निडर, बोले- बजरंग बाण सुनो

Mumbai , 20 अक्टूबर . एक्शन स्टार और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल ने Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई हालिया फायरिंग की घटना पर दुख जताया. Actor ने मौके पर मौजूद टाइगर के फैंस पर नाराजगी जताई कि जब घटना हुई तो किसी ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की. साथ ही, टाइगर को इस मुश्किल समय में ‘बजरंग बाण’ सुनने का आग्रह किया और बताया कि वह खुद भी ऐसा करते हैं.

Actor विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने टाइगर श्रॉफ को सबसे निडर इंसान बताया और उनकी हिम्मत की सराहना की. वीडियो में Actor कहते हैं, “मैं टाइगर श्रॉफ को कुछ बोलना चाहता हूं. मैं जितने भी लोगों को जानता हूं, उन सब में टाइगर तुम सबसे निडर व्यक्ति हो.”

Actor ने आगे मौके पर मौजूद टाइगर के फैंस पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, “मैं उन फैंस से कुछ कहना चाहता हूं, जो टाइगर का मैच देखने के लिए जाते हैं. जब घटना हुई तो किसी ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की थी. किसी को तो भागना चाहिए था, किसी को तो पकड़ना चाहिए था. दोस्तों, हम लोग करते हैं, आप लोग भी तो कुछ करो ना.”

उन्होंने Mumbai Police से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसी घटना दोबारा न होने की मांग की. साथ ही, इस मुश्किल घड़ी में टाइगर से बजरंग बाण सुनने के लिए भी कहा. वे कहते हैं, “मैं Mumbai Police को बोलना चाहूंगा कि आप लोग हमारी सुरक्षा करते हैं, लेकिन ऐसी वारदात दोबारा नहीं होनी चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “टाइगर, तू परेशान मत हो, हम दोनों का पसंदीदा है न बजरंगा बाण, उसे सुनते रहना. जब मैं अकेला हो जाता हूं तो इसे ही सुनता हूं और मुझे पता है कि टाइगर तुम भी इसे सुनते हो. आई लव यू भाई.”

Actor ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “हम जानते हैं कि हमारे देश में बहुत कुछ हो रहा है. कभी हम आवाज उठा पाते हैं, कभी नहीं, लेकिन अपने तरीके से हम कोशिश तो करते ही हैं. लेकिन जब हम सड़क पर किसी को परेशान होते या पिटते हुए देखते हैं—चाहे वह महिला हो या पुरुष, तो हम तमाशाबीन बनकर क्यों खड़े रहते हैं? हम में से कोई एक आगे क्यों नहीं आता, सिर्फ गवाह के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर? हमें तमाशा देखने वालों की नहीं, मदद करने वाले हीरोज की जरूरत है.”

विद्युत जामवाल के पोस्ट शेयर करते ही Actor टाइगर श्रॉफ के माता-पिता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ समेत इंडस्ट्री के तमामा सेलेब्स और दिशा पाटनी की बहन खूशबू पाटनी ने प्रतिक्रिया दी.

–

एनएस/डीकेपी

Share