
रांची, 2 अक्टूबर . Jharkhand में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने और Governmentी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य Government ने 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र चिकित्सक 8 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इनमें 200 नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 106 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं. चयनित चिकित्सकों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में की जाएगी.
200 नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर एनेस्थीसिया, डर्मेटोलॉजी, ईएनटी, फॉरेंसिक साइंस, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, पैथोलॉजी, मेडिसिन, मनोरोग, रेडियोलॉजी और सर्जरी समेत विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों का चयन किया जाएगा.
वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 106 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर एनेस्थीसिया, डर्मेटोलॉजी, ईएनटी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, मनोरोग, रेडियोलॉजी और सर्जरी विशेषज्ञता वाले चिकित्सकों की नियुक्ति होगी. चयनित चिकित्सकों की पोस्टिंग विज्ञापन में निर्धारित स्थानों के अनुसार की जाएगी.
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमबीबीएस की डिग्री के साथ संबंधित विशेषज्ञता में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता प्राप्त संस्थान की पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है. संबंधित मेडिकल काउंसिल में वैध पंजीकरण भी अनिवार्य है. दोनों श्रेणियों के पदों के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 64 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर को रात 11:59 बजे शुरू होगी और 31 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक चलेगी. आवेदन केवल निर्धारित ऑनलाइन भर्ती पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. विभाग के अनुसार, 200 नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति विशुद्ध रूप से अनुबंध के आधार पर होगी और नियुक्ति विज्ञापन में निर्धारित नियम एवं शर्तों के अधीन रहेगी.
वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 106 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी Jharkhand रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (जेआरएचएमएस) की वेबसाइट तथा Jharkhand भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
–
एसएनसी/एसके