क्रांतिकारी श्यामजी वर्मा की जयंती पर गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 4 अक्टूबर . महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा के जयंती दिवस पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. इस अवसर पर नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि दी है.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा जी के स्मृति दिवस पर उन्हें अभिवादन.”

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “विदेश में क्रांतिकारी गतिविधियों के जरिए स्वतंत्रता के संकल्प के अलख को लगातार जगाए रखने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर सादर नमन अर्पित करता हूं. लंदन में ‘इंडिया हाउस’ की स्थापना कर मां भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से आजाद कराने में वर्मा जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. देश की आजादी के लिए आपका त्याग, तप और बलिदान सदैव ही हमें प्रेरणा देता रहेगा.”

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हे कोटि कोटि नमन. विदेश की धरती पर रहकर भी उन्होंने India की स्वतंत्रता के लिए निरंतर संघर्ष किया. लंदन में ‘इंडिया हाउस’ की स्थापना कर उन्होंने अनेक युवा क्रांतिकारियों को राष्ट्रसेवा और स्वतंत्रता के लिए प्रेरित किया. उनका त्याग, साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महान क्रांतिकारी और मां भारती के अमर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने भी महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें नमन किया. Chief Minister ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए उनका समर्पण सदैव स्मरणीय और प्रेरणादायी रहेगा.

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को नमन करते हुए कहा, “विदेश की धरती से India की स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले श्यामजी कृष्ण वर्मा ने क्रांतिकारी विचारों को मंच और दिशा प्रदान कर स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक आधार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका राष्ट्रप्रेम, साहस और मातृभूमि की स्वतंत्रता के प्रति अटूट समर्पण भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment