झारखंड: मेदिनीनगर में घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से हत्या, संदिग्ध हिरासत में

मेदिनीनगर, 19 नवंबर . Jharkhand के पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित नावाटोली मोहल्ले में Thursday को 45 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. महिला का शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला. उनके सिर पर कई वार किए जाने के निशान हैं. घटना के समय वह घर में अकेली थीं.
Police ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतका की पहचान साधना सिंह के रूप में हुई है. उनके पति आनंद कुमार सिंह जमशेदपुर में नौकरी करते हैं, जबकि 21 वर्षीय बेटी दिल्ली में रहती है. साधना घर में अकेली रहती थीं. घटना का पता उस समय चला, जब मकान में रहने वाला एक किरायेदार सुबह पानी की टंकी भरने के लिए मोटर चलाने ऊपर गया. काफी देर तक साधना के कमरे से कोई हलचल नहीं हुई.
दरवाजा बंद देखकर उसे अनहोनी की आशंका हुई. उसने पड़ोसियों को बुलाया. इसके बाद कमरे में बिस्तर पर साधना का शव मिला. सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार Police बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. Police ने घटनास्थल का मुआयना किया. हत्यारे का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है.
मृतका के परिजनों ने राजा उर्फ यूनुस पर हत्या का संदेह जताया है. मृतका की बड़ी बहन संध्या कुमारी ने राजा अंसारी पर आरोप लगाया है. परिजनों के मुताबिक, संदिग्ध पहले भी साधना को धमकी देता था. तीज से कुछ दिन पहले मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी कही गई है. परिवार के सदस्यों के अनुसार, साधना और संदिग्ध के बीच करीब दो साल से पहचान थी.
सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. Police हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है. हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में उसकी भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
–
एसएनसी/डीकेपी


