Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पुष्प विहार से ‘आप’ पार्षद का चुनाव अमान्य घोषित, अदालत के फैसले का दिल्ली भाजपा ने किया स्वागत

पुष्प विहार से ‘आप’ पार्षद का चुनाव अमान्य घोषित, अदालत के फैसले का दिल्ली भाजपा ने किया स्वागत

New Delhi, 19 नवंबर . दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Thursday को एक अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ‘सत्य की जीत’ बताया. अदालत ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पुष्प विहार वार्ड से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के चुनाव को ‘शून्य’ (अमान्य) घोषित कर दिया है. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उम्मीदवार ने 2022 के निकाय चुनावों से पहले एक आपराधिक मामले में अपनी दोषसिद्धि (सजा) के बारे में जानकारी नहीं दी थी.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दक्षिण जिला) संजीव कुमार अग्रवाल ने ‘आप’ उम्मीदवार अरुण नवरिया के चुनाव को ‘अमान्य’ घोषित कर दिया. साथ ही, उन्होंने चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे भाजपा उम्मीदवार नरेश को पुष्प विहार के एमसीडी वार्ड नंबर-166 से नया और विधिवत निर्वाचित पार्षद घोषित किया.

पुष्प विहार वार्ड के चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर ने अदालत को बताया कि भाजपा उम्मीदवार को 10,114 वोट मिले थे जबकि ‘आप’ उम्मीदवार को 13,721 वोट मिले थे.

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख और प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने चुनावी कानूनों के उल्लंघन के कारण ‘आप’ पार्षद को पद से हटाने के अदालत के फैसले का स्वागत किया.

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि अदालत ने सही फैसला लेते हुए भाजपा उम्मीदवार नरेश को दक्षिण दिल्ली के इस वार्ड से विधिवत निर्वाचित पार्षद घोषित किया है.

कपूर ने भाजपा उम्मीदवार के वकीलों, स्वस्तिक सिंह और अतुल सिंह की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वकीलों ने अपनी पूरी कोशिश की और पुष्प विहार के वार्ड नंबर-166 की जनता को न्याय दिलाया.

अदालत ने Wednesday को भाजपा उम्मीदवार नरेश के पक्ष में अपना फैसला सुनाया. कपूर ने बताया कि ‘आप’ पार्षद को पद से हटाने का मुख्य कारण यह था कि उन्होंने नामांकन पत्र भरते समय जानकारी छिपाई थी और मतदाताओं को अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों के बारे में नहीं बताया था.

अंबेडकर नगर के दक्षिणपुरी निवासी और भाजपा उम्मीदवार नरेश ने 2022 में नवरिया के चुनाव को चुनौती देते हुए एक चुनावी याचिका दायर की थी.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने 4 दिसंबर 2022 को 250 एमसीडी वार्डों के लिए पार्षदों का आम चुनाव कराया था.

नरेश ने अपनी याचिका में कहा था कि ‘आप’ उम्मीदवार ने चुनाव फॉर्म-22 में अपने आपराधिक रिकॉर्ड के कॉलम में ‘लागू नहीं’ लिखा था. इस तरह, उन्होंने मतदाताओं को धोखा देने के लिए गलत जानकारी देकर भ्रष्ट आचरण किया.

उन्होंने दावा किया कि जनवरी 2010 में वरुण चौधरी की शिकायत पर, अंबेडकर नगर Police स्टेशन में नवरिया के खिलाफ जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था. भाजपा उम्मीदवार की याचिका में कहा गया है कि फरवरी 2013 में नवरिया को जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने का दोषी ठहराया गया था. उन्हें दो साल के लिए प्रोबेशन पर रिहा किया गया था, जिसके लिए उन्हें 20,000 रुपए के निजी मुचलके (पर्सनल बॉन्ड) की जमानत देनी पड़ी थी.

भाजपा उम्मीदवार ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी का चुनाव रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि नवरिया “डीएमसी एक्ट की धारा 22(2) और 22(4) के तहत भ्रष्ट आचरण के दोषी हैं, क्योंकि वे अपनी पिछली दोषसिद्धि (कनविक्शन) के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए बाध्य थे.”

नरेश के चुनाव से 250 सदस्यों वाले नगर निगम सदन में पार्टियों की ताकत पर कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि भाजपा को पहले से ही लगभग 139 पार्षदों का समर्थन हासिल है.

–

एससीएच/पीएम

Share