Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

झारखंड: पलामू में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन और मोबाइल जब्त

Jharkhand: पलामू में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन और मोबाइल जब्त

मेदिनीनगर, 1 नवंबर . Jharkhand के पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में टोटो (ई-रिक्शा) से यात्रा कर रही एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त टोटो और तीन मोबाइल फोन भी जब्त कर ली है. सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को पीड़िता ने उंटारी रोड थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया था कि ग्राम लकड़ाही से टोटो पर सवार होकर हुसैनाबाद जाने के दौरान रास्ते में टोटो पर सवार तीन व्यक्तियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू Police अधीक्षक के निर्देश पर तुरंत एक विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया.

विश्रामपुर के अनुमंडल Police पदाधिकारी चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में गठित Police टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया. Police के अनुसार, कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें एक नवंबर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल टोटो और तीन मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुबोध दीक्षित, मुकेश दीक्षित और अभय दीक्षित के रूप में हुई है. ये तीनों पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के ही भदुमा गांव के निवासी बताए गए हैं. इस छापेमारी अभियान में विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल के साथ-साथ पांडू अंचल कैंप रेहला के Police निरीक्षक सोनू कुमार चौधरी, उंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरि, सहायक अवर निरीक्षक साधुचरण दास और थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे. Police अधिकारियों ने कहा कि मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित कर स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके.

–

एसएनसी/पीएम

Share