Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

चीन चंद्र मिशन के लिए अपनाएगा ‘दो प्रक्षेपण, चंद्र डॉकिंग’ योजना

चीन चंद्र मिशन के लिए अपनाएगा ‘दो प्रक्षेपण, चंद्र डॉकिंग’ योजना

बीजिंग, 1 नवंबर . सातवें मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान अकादमिक सम्मेलन से मिली जानकारी के मुताबिक, चीन अपने मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के लिए ‘दो प्रक्षेपण, चंद्र डॉकिंग’ की योजना पर काम कर रहा है और कार्यक्रम के चंद्र लैंडिंग चरण के लिए विभिन्न अनुसंधान और विकास कार्य लगातार और ठोस रूप से आगे बढ़ रहे हैं.

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के उप मुख्य डिजाइनर और चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के मुख्य डिजाइनर वांग श्यांग ने इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि दो रॉकेट चंद्र लैंडर और मंगचोउ मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को अलग-अलग पृथ्वी-चंद्रमा स्थानांतरण कक्षाओं में स्थापित करेंगे. इसके बाद दोनों यान चंद्रमा की कक्षा में पहुंचकर एक-दूसरे से जुड़ेंगे. फिर अंतरिक्ष यात्री मंगचोउ अंतरिक्ष यान से चंद्र लैंडर में जाएंगे और उसके जरिए चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे. वहां वे वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य निर्धारित गतिविधियां करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, इस मिशन से जुड़े प्रमुख उपकरणों और यानों का विकास सुचारु रूप से चल रहा है. इनमें छांगचंग-10 वाहक रॉकेट, मंगचोउ मानवयुक्त अंतरिक्ष यान और चंद्र लैंडर शामिल हैं. इनके अलावा, कई अहम परीक्षण भी सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं. इनमें मंगचोउ अंतरिक्ष यान का शून्य ऊंचाई से आपातकालीन बचाव परीक्षण, चंद्र लैंडर का उतरने और दोबारा उड़ान भरने का परीक्षण, छांगचंग-10 रॉकेट के कम ऊंचाई वाले प्रदर्शन का परीक्षण और मंगचोउ अंतरिक्ष यान का अधिकतम वायुगतिकीय दबाव की स्थिति में उड़ान परीक्षण शामिल हैं.

योजना के मुताबिक, छांगचंग-10 रॉकेट, मंगचोउ अंतरिक्ष यान और चंद्र लैंडर की पहली उड़ानें भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएंगी.

गौरतलब है कि दो दिवसीय 7वें मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान अकादमिक सम्मेलन में मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र के 800 से अधिक विशेषज्ञों और विद्वानों ने भाग लिया, उन्होंने मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, इंजीनियरिंग पद्धतियों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए नवीनतम निष्कर्षों का आदान-प्रदान किया और अकादमिक चर्चाएं कीं.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share