Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मनोरंजन,राष्ट्रीय

उमर अब्दुल्ला की शादी पर हिना खान बोलीं, नुकसान की परवाह किए बगैर उन्होंने प्यार को चुना

उमर अब्दुल्ला की शादी पर हिना खान बोलीं, नुकसान की परवाह किए बगैर उन्होंने प्यार को चुना

Mumbai , 1 नवंबर . Actress हिना खान ने जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी पर प्रतिक्रिया दी है. हिना ने उमर अब्दुल्ला की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संभावित Political नुकसान की परवाह किए बिना अपने प्यार और रिश्ते का साथ दिया.

उन्होंने धार्मिक आधार पर सवाल उठाने वालों को भी नसीहत देते हुए कहा कि लोगों को जीने और अपना जीवन चुनने का अधिकार है.

social media पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए हिना ने लिखा, “आह… मोहब्बत! मैं इन दोनों के लिए बहुत खुश हूं. वह एक Chief Minister हैं, लेकिन उन्होंने उनका साथ नहीं छोड़ा, बल्कि उनके साथ खड़े रहे. भाई, इस इंसान की रीढ़ की हड्डी सचमुच बहुत मजबूत है.”

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम Actress ने कहा कि हो सकता है उमर अब्दुल्ला अगला चुनाव न जीतें, लेकिन प्यार चुनना ज्यादा महत्वपूर्ण है. उन्होंने लिखा, “हो सकता है कि वह अगले कार्यकाल में चुने न जाएं, लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है. उन्होंने प्यार को चुनाकी . उन्होंने साबित कर दिया कि दुनिया जाए भाड़ में.

हिना खान ने उन लोगों को भी संदेश दिया जो इस रिश्ते को धर्म के नजरिए से देख रहे हैं. उन्होंने लिखा, “मजहब के ठेकेदारों को एक छोटी-सी सलाह, जियो और जीने दो. उनके भविष्य का फैसला ऊपरवाला करेगा. आप खुदा नहीं हैं.”

जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान ने 31 अक्टूबर को social media पोस्ट के जरिए अपनी शादी की घोषणा की थी.

उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर दोनों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई और पोस्ट में निधि राजदान को टैग किया. जानकारी के अनुसार, शादी से पहले श्रीनगर में करीबी परिवारजनों की मौजूदगी में एक सादा समारोह भी आयोजित किया गया था.

उमर अब्दुल्ला की पूर्व पत्नी पायल अब्दुल्ला से शादी कई वर्षों से कानूनी प्रक्रिया में थी. दोनों के दो बेटे हैं. जुलाई में Supreme Court ने आपसी सहमति से तलाक की संयुक्त याचिका स्वीकार करते हुए उनके विवाह को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया था.

–

वीसी

Share